फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: rani parvati devi deskit wangmo is only women mp from ladakh

लोकसभा चुनाव 2019: लद्दाख सीट पर रही केवल ‘रानी माता’ की बादशाहत

Thu, 14 Mar 2019 02:45 PM IST
Pranjal Dixit प्रवेश कुमारी, जम्मू
प्रवेश कुमारी, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 14 Mar 2019 02:45 PM IST
सार

  • 52 साल के इतिहास में इस सीट पर अकेली महिला सांसद रहीं पार्वती देवी डी वांग्मो
  • छठी लोकसभा में रहीं सांसद, परंपराभंजक के रूप में भी जानी जाती हैं
  • महज पांचवीं पास थीं, लेकिन आर्ट एंड कल्चर पर रिसर्च को बढ़ावा दिया

विज्ञापन
lok sabha election 2019: rani parvati devi deskit wangmo is only women mp from ladakh
रानी पार्वती देवी डी वांग्मो - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख में लोकसभा की एक ही सीट है और महिला सांसद की बात करें तो आज तक इस सीट पर एक ही महिला एमपी रहीं। वह थीं पार्वती देवी, जिनका पूरा नाम था रानी पार्वती देवी डी वांग्मो। उन्हें ‘रानी माता’ भी पुकारा जाता है। महज पांचवीं पास ‘रानी माता’ छठी लोकसभा (1977-80) की सदस्य रहीं। रानी माता कसे परंपराभंजक के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने पति के मरने के बाद उनके भाई से शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


10 जुलाई, 1950 को उनकी शादी लद्दाख केराजा कुंजांग नमग्याल से हुई थी, लेकिन मदिरा सेवन की अधिकता के चलते महज 48 साल की उम्र में वह चल बसे। उस वक्त तक रानी चार बच्चों की मां बन चुकी थी। स्थानीय परंपरा के मुताबिक उन्हें राजा के भाई से शादी करनी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही नहीं, वह महज पांचवीं पास थीं, लेकिन उन्होंने लद्दाख के आर्ट एंड कल्चर पर रिसर्च को खूब बढ़ावा दिया। नमग्याल इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च आन लद्दाख आर्ट एंड कल्चर यानी एनआईआरएलएसी की स्थापना की। 
विज्ञापन


पार्वती देवी का जन्म एक मई, 1934 को खंगसार पैलेस में हुआ था। वह लाहौल का शाही निवास था। वर्तमान में यह जगह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पड़ती है। उनकी सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी का ही नतीजा था कि उन्हें 1958 में लेह की इंप्लीमेंटिंग कमेटी के वेलफेयर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट का कन्वीनर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आम चुनाव की घोषणा हुई तो लद्दाख संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। नेशनल कांफ्रेंस ने भी उन्हें समर्थन दिया। केवल एक स्वतंत्र प्रत्याशी उनके खिलाफ खड़ा हुआ, जिसे उन्होंने 2877 वोट से मात दी। प्रतिद्वंद्वी को 20,253, जबकि रानी माता को 23,130 वोट पड़े। इस तरह वह लद्दाख की पहली महिला सांसद बनी। यह अलग बात है कि हाउस पांच साल की अवधि पूरी नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed