फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: nomination for two seats of jammu kashmir, voting on 11th april

जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के लिए नामांकन आज से, पहले चरण में दो सीटों के लिए मतदान 11 अप्रैल को

Mon, 18 Mar 2019 01:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 18 Mar 2019 01:07 AM IST
सार

  • 25 मार्च तक भरे जाएंगे नामांकन, 28 को होगी नामांकन वापसी
  • नामांकन सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे किया जा सकेगा
  • पहले चरण में दो सीटों जम्मू और बारामुला के लिए मतदान 11 अप्रैल को

विज्ञापन
lok sabha election 2019: nomination for two seats of jammu kashmir, voting on 11th april
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की अधिसूचना के साथ ही सोमवार से लोकसभा चुनाव का बिगुल बज उठेगा। पहले चरण में जम्मू-पुंछ के साथ ही बारामुला सीट के लिए अधिसूचना 18 मार्च को जारी होगी। जम्मू सीट के लिए डीसी कार्यालय में नामांकन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के लिए रिटर्निंग अफसर एवं जिला उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार की तरफ से अधिसूचना जारी की जाएगी। 25 मार्च तक नामांकन भरे जा सकेंगे और 28 मार्च तक नामांकन वापसी हो सकेगी। रिटर्निंग अफसर ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार सहित पांच लोग ही मौजूद रहा करेंगे। उम्मीदवार अपने साथ तीन ही वाहन लाएंगे। नामांकन सुबह 11 से शाम 3 बजे के बीच भरा जा सकेगा। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवार से 25000 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार से जमानत राशि के तौर पर 12500 रुपये लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


उधमपुर सीट की अधिसूचना कल
उधमपुर लोकसभा सीट पर नामांकन भरने की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ 19 मार्च से शुरू होगी। इसमें 26 मार्च तक नामांकन भरे जाएंगे और 18 अप्रैल को मतदान होगा। कांग्रेस की ओर से युवराज विक्रमादित्य 23 मार्च और डोगरा स्वाभिमान संगठन के चौधरी लाल सिंह नामांकन 26 मार्च को नामांकन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीट पुरुष  महिला कुल
जम्मू 1030797 952339 1983136
उधमपुर 868183 779220 1647403

 

फिलहाल प्रत्याशियों की घोषणा नहीं
पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए फिलहाल किसी भी दल की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। जम्मू से भाजपा की ओर से जुगल किशोर शर्मा को दोबारा टिकट मिलना लगभग तय है। कांग्रेस तथा नेकां के बीच अभी गठबंधन को अंतिम रूप न दिए जाने से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है। डोगरा स्वाभिमान संगठन भी यहां से प्रत्याशी खड़ा करेगा। पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के इस सीट से लड़ने की संभावना जताई जा रही है। उधमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में डा. जितेंद्र सिंह का नाम तय है। इसके साथ ही कांग्रेस से युवराज विक्रमादित्य, डोगरा स्वाभिमान संगठन से चौधरी लाल सिंह मैदान में होंगे। 

एएल जरहड लोस के लिए राज्य में जनरल आर्ब्जबर नियुक्त
राज्य में 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान महराष्ट्र कैडर के 1997 बैच आईएएस अधिकारी एएल जरहड तो जनरल आर्ब्जबर नियुक्त किया गया है। राज्य में सोमवार से पहले चरण के लिए नामांकन प्रकिया शुरू होने जा रही है तो वहीं मंगलवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ब्यूरो

शाह फैसल ने किया नई पार्टी का एलान
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने रविवार को अपने राजनीतिक दल जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) का एलान किया। उन्होंने युवा केंद्रित राजनीति करने पर बल दिया। साथ ही केंद्र व राज्य और भारत-पाकिस्तान के बीच की दूरी को पाटने की दिशा में काम करने का वादा किया। इस दौरान जेएनयू की छात्र नेता शेहला राशिद भी पार्टी में शामिल हुईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed