{"_id":"5c9bbeb4bdec22141231f5f0","slug":"lok-sabha-election-2019-farooq-abdullah-pointed-question-on-air-stike-done-by-india-on-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर स्ट्राइक पर फारूक ने उठाए सवाल, कहा-जहाजों को हवा में उड़ाने के बाद पाक पर हमले का ढिंढोरा पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर स्ट्राइक पर फारूक ने उठाए सवाल, कहा-जहाजों को हवा में उड़ाने के बाद पाक पर हमले का ढिंढोरा पीटा
Wed, 27 Mar 2019 11:49 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अब आपको एक अच्छा उम्मीदवार अगले चुनावों के लिए तैयार रखने की जरूरत है। क्योंकि यह उनका आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने एक बार फिर भारत की तरफ से बालाकोट में की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए।
वह बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं आप लोगों से एक बात कहना चाहता हूं कि इसके बाद मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, यह मेरा आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को अगले चुनाव के लिए एक अच्छा उम्मीदवार तैयार रखना चाहिए। एक ऐसे उम्मीदवार को तैयार करने की जरूरत है जो खुदा के अलावा किसी से न डरे और आप लोगों की आवाज बने।
डॉ. फारूक ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा कि 3 मिनट तक जहाजों को हवा में उड़ाने के बाद ढिंढोरा पीटा गया कि हमने पाकिस्तान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि किसी ने 300 के मारे जाने का दावा दिया, किसी ने 500 तो किसी ने 700। लेकिन हकीकत में वहां मुर्गी तक नहीं मरी, खुदा की करनी ऐसी कि वहां पेड़ ही गिरे।
विज्ञापन
डॉ. फारूक ने कहा कि अगर इसको लेकर हम उनसे सवाल करते हैं कि आपका जहाज भी उन्होंने गिराया, खुदा की मेहरबानी से पायलट वापस आ गया और आपने आखिर हासिल क्या किया, तो वह यह कहते हैं कि जो लोग इस एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल करते हैं वो मुल्क के दुश्मन हैं और पाकिस्तानी हैं।
नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए फारूक ने कहा,केवल तुम ही हिंदुस्तानी हो और बाकी लोग जो कुछ सवाल करते हैं हिंदुस्तान के दुश्मन हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौकरियां देने, किसानों का कर्जा माफ कराने आदि मामलों में फेल हुए तो सभी मेंबर कहते थे कि मोदी पाकिस्तान के साथ कुछ करना चाहते हैं ताकि यह दिखा सकें कि मैं कोई हूं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा, अरे अगर तुम लाहौर पर बम गिराते तो मैं मानता कि तुम वाकई में कुछ हो। हम भी देखते जब वो (पाकिस्तान) भी बम गिराते। हम देखते कि वो कितने पानी में हैं। यह मखौल नहीं है। हमारे पास भी एटम बम है और उनके पास भी है। उससे 2-4 नहीं मरेंगे बल्कि लाखों लोगों की जानें जाएंगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुकूमत लाने के लिए एक तमाशा किया। जो कट्टर हिंदू हैं वो खुश हो गए। यह देश केवल हिंदुओं का नहीं है बल्कि इस मुल्क में जितने भी धर्म के लोग रहते हैं यह देश उन सबका है। नोटबंदी को लेकर डॉ. फारूक ने कहा कि जब नोटबंदी हुई तो मोदी जी ने कहा था कि भ्रष्टाचार मुक्त और काला धन मुक्त भारत बनाएंगे, लेकिन जिनके पास काला धन था उन्होंने सफ़ेद किया। आज तक रिजर्व बैंक यह नहीं बता पाया कि कितना काला धन वापस ला सके हैं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा पार्टी के अली मोहम्मद सागर, अब्दुल रहीम राथर, नासिर असलम वानी, कई युवा नेता और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।