फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: 35 kilometer electorate chain formed near loc from nowshera to sunderbani

पाक को करारा जवाब देगी भारत की सबसे बड़ी वोटर इलेक्टोरेट श्रृंखला, 35 किलोमीटर लंबी होगी लाइन

Mon, 08 Apr 2019 02:28 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 08 Apr 2019 02:28 AM IST
सार

  • राजोरी जिले की एलओसी पर रहने वाली लोग बनाएंगे 35 किलोमीटर लंबी वोटर लाइन
  • नोशेरा के राजल से सुंदरबनी तक वोटर बनाएंगे वोट डालने के लिए लाइन

विज्ञापन
lok sabha election 2019: 35 kilometer electorate chain formed near loc from nowshera to sunderbani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

आप लोग चाहे कितने भी गोले बरसा लो, लेकिन हम अपना वोट बिना किसी डर के देंगे। यह संदेश राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लोग पाकिस्तान को देंगे। आज नौशेरा से लेकर सुंदरबनी तक हिंदुस्तान की सबसे बड़ी लाइन ऑफ इलेक्टोरेट बनाई जाएगी। इसमें बार्डर के करीब 19 हजार वोटर अपने हाथों में वोटर स्लिप लिए लाइनों में लगे हुए नजर आएंगे। हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। 

विज्ञापन


नौशेरा के राजल गांव से लेकर सुंदरबनी तक करीब 35 किलोमीटर तक रोड पर वोटर लाइन में नजर आएंगे। इन वोटरों के हाथों में अपनी-अपनी वोटर स्लिप होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि वोट डालने को लेकर जागरूकता की इतनी बड़ी लंबी लाइन लगाई जा रही हो। 
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कई दिनों से पाकिस्तान की तरफ से नौशेरा में एलओसी पर गोलाबारी की जा रही है। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से एलओसी पर भी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन पर वोट कराना चुनौती होगी। लेकिन यह अभियान सीमांत वोटरों में जरूर दम भरेगा। ऐसे में एलओसी के पास रहने वाले लोग पाकिस्तान को इस लाइन से संदेश देना चाहते हैं कि वह उनकी गोलाबारी से डरते नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'यदि पाकिस्तान यह सोच रहा है कि गोलाबारी करके उन्हें वोट डालने से रोक लेगा, तो वह गलत है। आज हम 35 किलोमीटर लंबी लाइन में लगेंगे। यह बताएंगे वोट डालने के दिन हमारा यहीं जज्बा होगा। हम इसी तरह से जोश में वोट डालने के लिए पहुंचेंगे। राजोरी के जिला प्रशासन ने हमारी मदद की है।'- अशोक कुमार, सरपंच, पुखरनी, नौशेरा

 

'यह भारत की सबसे बड़ी वोटर डालने के प्रति जागरूक करने वाला अभियान होगा। सुबह 7 बजे से ही राजल से लाइन लगना शुरू हो जाएगी। शाम तक यह लाइन सुंदरबनी तक कंप्लीट हो जाएगी।'- अब्दुल खबीर, नोडल आफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed