फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Heavy violence in Shopian and Pulwama before election

J&K: चुनाव से पहले शोपियां व पुलवामा में भारी हिंसा, कई स्थानों पर सुरक्षाबलों पर भीड़ ने किया पथराव

Mon, 06 May 2019 02:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग/श्रीनगर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 May 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Heavy violence in Shopian and Pulwama before election
प्रतीकात्मक तस्वीर

अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए शोपियां तथा पुलवामा जिले में सोमवार को होने वाले चुनाव से एक दिन पहले भारी हिंसा हुई। आतंकियों ने मतदान केंद्र बने एक स्कूल व पंचायत घर को आग लगा दी। कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


रविवार की सुबह अराजक तत्वों ने शोपियां जिले के दोमपोरा कीगम में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल को आग लगा दी। यहां मतदान केंद्र बनाया गया था। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूल की इमारत को काफी नुकसान पहुंच चुका था। इसके साथ ही पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के चांदपोरा में रविवार की रात आग लगा दी गई। देर रात शोपियां व पुलवामा जिले में कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं हुईं। बोंगाम, बोनाबाजार, मीमंदर शोपियां, लुरगाम तथा त्राल के पतसुना में सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी उपद्रव जारी रहा।
विज्ञापन


चुनाव सकुशल कराने के लिए बहु स्तरीय सुरक्षा घेरा
चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए बहु स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पोलिंग बूथों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने तथा देश विरोधी 
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्वों के मतदान को प्रभावित करने के नापाक इरादों को पस्त करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त सुरक्षा बलों के साथ ही मोबाइल बंकर की भी तैनाती की गई है।
 

सभी केंद्र संवेदनशील

दोनों जिलों में 695 मतदान केंद्र बनाए गए। सभी केंद्र संवेदनशील तथा अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इन दोनों जिलों के छह विधानसभा क्षेत्रों-त्राल, पांपोर, पुलवामा, राजपोरा, 
वाचि तथा शोपियां में मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा। कुल 5.22 लाख वोटर 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

लद्दाख में भी आज मतदान
लद्दाख लोकसभा सीट के लिए भी सोमवार को मतदान होगा। यहां कुल 1.74 लाख वोटर हैं। 294 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भाजपा के जामयांग शेरिंग नामग्याल, कांग्रेस के रिगजिन स्पालबार के अलावा निर्दलीय असगर अली करबलाई व सज्जाद हुसैन मैदान में हैं। लद्दाख संसदीय क्षेत्र में लेह और कारगिल दो जिले शामिल हैं। कारगिल में दो विधानसभा क्षेत्र कारगिल व जंस्कार और लेह जिले में नुब्रा व लेह हैं। 2014 के चुनाव में यहां 71.40 प्रतिशत मत पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed