फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lohri

उपजिले मे हर्ष उल्लास के मनाया गया लोहड़ी का पर्व

विज्ञापन
Lohri
आरएस पुरा/मीरां साहिब। लोहड़ी पर्व पर युवा ढोल की थाप पर झूमते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाया गया। वही पूर्व मंत्री आरएस चिब की अध्यक्षता में गांव सतराइयां में आयोजित कार्यक्रम में लेखक एवं समाजसेवक ठाकुर बलदेव सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र के पंचों-सरपंचों, नंबरदार, चौकीदार व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक प्रधान चौ मोहिंद्र सिंह, प्रवक्ता साहिल शर्मा ने ठाकुर बलदेव सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के लोगों को लोहड़ी की बधाई दी। कहा कि लोहड़ी के पर्व साथ ही लेखक व समाजसेवी ठाकुर बलदेव सिंह का जन्न्मदिवस भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठाकुर बलदेव सिंह ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा दिया है। 1947 में जब देवाबटाला से लोग आए, तो उनको बसाने में उन्होंने अहम योगदान दिया। कई किताबें भी लिखी। पूर्व मंत्री ने किसानों को अभी तक उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा ना देने के लिए प्रदेश प्रशासन की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल की अध्यक्षता में लोहड़ी का त्यौहार पार्टी कार्यालय आरएस पुरा में मनाया गया। इस दौरान बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा नगर पालिका आरएस पुरा के चेयरमैन सतपाल पप्पी, मंडल अध्यक्ष गार सिंह व कृष्ण चौधरी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्र में भी उत्साह से त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed