फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lohri

तारा आज चढ़ेगा, लोहड़ी पर शाम 07:34 बजे के बाद दें अर्घ्य

विज्ञापन
Lohri
जम्मू। लोहड़ी-मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है। 12 जनवरी को शाम 05:40 बजे शुक्र उदय होगा यानि तारा चढ़ेगा। लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा, शाम 07:34 बजे के बाद ही अर्घ्य का मुहूर्त है। वहीं, बाजारों में रंगबिरंगे छज्जे खूबसरती में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुुख्य से लेकर छोड़े बाजारों में रेवड़ी-गजक, तिल, गुड़, गजक और मूंगफली की दुकानें सज गई हैं और इनकी खुशबू से बाजार महकने लगे हैं। हालांकि इस बार रेवड़ी, गजक, मूंगफली के दाम में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कोविड के कारण लोहड़ी पर खरीदारी में तेजी नहीं है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में खरीदार अधिक हैं। लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मना जाएगा। महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य के अनुसार विवाह एवं मांगलिक कार्यों के लिए गुरु और शुक्र तारा का उदय एवं शुभ मुहूर्त होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त 13 जनवरी की शाम को 07:34 मिनट के बाद शुरू होगा। क्योंकि इस से पहले भद्रा काल रहेगा।
विज्ञापन

पक्का डंगा में सूखे मेवा करोबारी पंकज शर्मा ने बताया कि खरीदारी में तेजी तो नहीं है, लेकिन पिछले साल की तुलना में अधिक है। बढ़ती महंगाई का असर इस पर पड़ा है और पिछले वर्ष की तुलना में दामों में 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि बाजार में विभिन्न किस्म की मूंगफली आती है, जिनके दाम अलग-अलग होते हैं। 120 रुपये से लेकर 160 रुपये किलो मूंगफली बाजारों में उपलब्ध है। इसके साथ ही बाजारों में खुली गजक 160 रुपये और जबकि 50 से 200 रुपये तक के पैकेट वाली गजक भी है। लोहड़ी पर सूखे मेवों से बने हार की खरीदारी भी काफी होती है। शहर के विभिन्न बाजारों में 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक हार हैं, जिन्हें लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में लोहड़ी का सामान बेचने वाले सोहन लाल ने बताया कि पिछले वर्ष मूंगफली 90 से 100 रुपये किलो मिलती थी, जो इस बार 120 से 140 रुपये किलो है। गजक, रेवड़ी, तिल के दामों में भी पिछले वर्ष की तुलना में 50 से 70 रुपये की बढ़ोतरी हुई। है। पुराने शहर के फत्तू चौगान, पक्का डंगा व ज्यूल क्षेत्र में विशेष दुकानें सजी हैं, जहां पर सूखे मेवे से बने हार की काफी खरीदारी हो रही है।

विवाह का पहला मुहूर्त 22 को
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 जनवरी को शाम 05:40 बजे शुक्र उदय होगा। जनवरी 14 के बाद ही शुभ मुहूर्त में विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे। महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य के अनुसार जनवरी 14 के बाद ही शुभ मुहूर्त में विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे। विवाह का पहला मुहूर्त 22 जनवरी को है। वैसे भी बुधवार 15 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी तक पौष माह (खर माह) रहेगा। खर माह में विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। गुरु और शुक्र तारा अस्त के दौरान सगाई आदि का कार्य यानि कि मंगनी आदि कार्य शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं। मंगनी आदि कार्य में कोई समस्या वाली बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed