फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lockdown will remain in kashmir valley till July 27, Jammu Kashmir latest news in hindi

जम्मू-कश्मीरः घाटी में 27 जुलाई तक रहेगा लॉकडाउन, पुलिस ने भी संभाला मोर्चा

Wed, 22 Jul 2020 06:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Lockdown will remain in kashmir valley till July 27, Jammu Kashmir latest news in hindi
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

प्रदेश सरकार द्वारा घाटी में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया गया है। यह लॉकडाउन 27 जुलाई तक लागू रहेगा। कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर के अनुसार हर जिले में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि सूचना विभाग के द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि कश्मीर के सभी जिलों में बुधवार शाम से 27 जुलाई सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लागू किया जाएगा। जिसका सख्ती से पालन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर और कंस्ट्रक्शन का कार्य डीएमआरआर के दिशा निर्देशों के अनुसार जारी रहेगा। तेल के टैंकर, एलपीजी और आवश्यक वस्तुएं ले जाने के लिए वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर पीके पोल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कश्मीर के हर जिले में इस लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाया जाएगा। वहीं श्रीनगर शहर में शाम से ही पुलिस की गाडियां हरकत में आ गई हैं। लॉकडाउन के बारे में लोगों को बताने और इसका पालन कराने के लिए लाउडस्पीकर के जरिए एलान भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी का भी दिल जीत ले ये खूबसूरती, देखें तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed