{"_id":"6091af1c139cfd629b49a373","slug":"lockdown-till-may-10-in-five-districts-of-the-state-including-jammu-and-samba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और सांबा समेत प्रदेश के पांच जिलों में 10 मई तक लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू और सांबा समेत प्रदेश के पांच जिलों में 10 मई तक लॉकडाउन
Wed, 05 May 2021 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 May 2021 02:01 AM IST
सार
- जम्मू, श्रीनगर, बारामुला व बडगाम में कल समाप्त हो रहा लॉकडाउन सोमवार तक बढ़ाया
- सांबा जिले में 108 घंटे के लिए पाबंदियां लगाईं गईं
- कोरोना चेन तोड़ने के लिए प्रदेश के सभी 20 जिलों में जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू
- उप राज्यपाल ने उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट बने जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में अब 10 मई तक लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश के चार जिलों जम्मू, श्रीनगर, बारामुला व बडगाम में छह मई को समाप्त हो रहे लॉकडाउन को 96 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सांबा जिले में बुधवार पांच मई शाम सात बजे से 108 घंटे का कर्फ्यू घोषित किया गया है। यह फैसला राजभवन में मंगलवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में किया गया।
बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में म्युनिसिपल तथा शहरी स्थानीय निकाय के दायरे में आने वाले इलाकों में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या, संक्रमण दर तथा प्रति लाख में मिलने वाले मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया गया।
बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना से उत्पन्न स्थिति तथा परिदृश्य की समीक्षा की गई। उप राज्यपाल ने जिलेवार रोजाना आ रहे केस, कोरोना जांच क्षमता, सक्रिय मामलों तथा स्वस्थ होने की दर की जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजन उत्पादन तथा आपूर्ति की स्थिति, खाली बेडों की संख्या, टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी जाना।
विज्ञापन
आसपास के अस्पतालों में बढ़ाएं बेड क्षमता
उप राज्यपाल ने आसपास के अस्तपालों में ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ बेडों की क्षमता बढ़ाने को कहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को कॉल सेंटर तथा हेल्पलाइन नंबर के जरिये सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि मरीजों को रेफर करने की नीति का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।
राशन, सब्जी व जरूरी सामानों की न हो किल्लत
उप राज्यपाल ने हिदायत दी है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को राशन, सब्जी तथा अन्य जरूरी सामान की किल्लत नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर हाल में लोगों को आवश्यक सामग्री मिले। मंडलायुक्त जम्मू डॉ, राजीव लंघर ने उन्हें बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सब्जी मंडी सुबह के वक्त खुल रही है। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पूर्व एमएलसी समेत 37 की मौत, पहली बार रिकॉर्ड 4650 मामले
प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के अब तक सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 4650 नए मामले सामने आए, जबकि पूर्व एमएलसी एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता कश्मीरा सिंह समेत 37 मरीजों की मौत हो गई। इनमें जम्मू संभाग में 25 व कश्मीर में 12 मरीजों ने दम तोड़ा। संक्रमितों में कश्मीर संभाग में 3187 और जम्मू संभाग में 1463 मरीज शामिल हैं।