{"_id":"608e3a148ebc3e8d904ea242","slug":"lockdown-strictly-enforced-in-jammu-kashmir-with-strict-restrictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घर से बेवजह निकले लोग लौटाए, सड़कों पर दिख रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घर से बेवजह निकले लोग लौटाए, सड़कों पर दिख रहा सन्नाटा
Sun, 02 May 2021 11:05 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 02 May 2021 11:05 AM IST
सार
सुबह किराना, दूध और सब्जियों की दुकानें खुलने पर लोगों ने खरीदा सामान, दस बजे बंद हुईं।
विज्ञापन
lockdown in jammu kashmir
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू जिले में कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए लगाया गया 84 घंटे का लॉकडाउन शनिवार को दूसरे दिन भी प्रभावी तरीके से लागू रहा। हर चौक-चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। किसी को बिना काम बाहर नहीं निकलने दिया। सुबह के वक्त किराना, दूध और सब्जियों की दुकानों में खुलीं तो लोगों ने सामान खरीदा।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह 10 बजेे दुकानें बंद होने के साथ शहर और मोहल्लों में लोगों की हलचल खत्म हो गई। दोपहर एक बजे बाजार में सड़कें-गलियां सुनसान रहीं। इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। बस स्टैंड खाली रहा।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के दो से तीन लोग भी वाहन का इंतजार करते दिखे। बाद में पुलिस ने उनको भी वापस भेज दिया। शाम चार बजे के बाद लोगों ने घरों से बाहर निकलकर जरूरी काम निपटाए। हालांकि दुकानें बंद होने के कारण लोग सामान नहीं खरीद पाए। तालाब तिल्लो के रहने वाले शमशेर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण जरूरत की चीजें खरीदने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
सुबह के वक्त ही बाजार से सामान लाना पड़ रहा है। दिन में दुकानें बंद होने के कारण जरूरत की सामग्री नहीं मिल पा रही है। कृष्णा नगर के हितेश ने बताया कि लॉकडाउन के कारण आवाजाही बंद है। दस बजे के बाद गलियां सुनसान हो जा रही हैं। सुबह ही जरूरी चीजें खरीदनी पड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें- हॉटस्पॉट बने जम्मू समेत चार जिलों में 72 घंटे बढ़ा लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जारी
दूसरे दिन भी सब्जी, फल मंडी में कारोबार रहा ठप
शुक्रवार की तरह शनिवार को भी फल और सब्जी मंडी में कारोबार ठप रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा आढ़तियों की ओर से कम ही सामान बाहर से मंगवाया गया, जो सब्जियां आढ़तियों में बीते कल खरीदी, वह भी बिक नहीं पाईं। रेहड़ी वाले भी जरूरत के हिसाब से सब्जियां खरीद रहे।
ऑटो, कार और अन्य व्यवसाय भी प्रभावित
ऑटो-रिक्शा, कार और अन्य व्यवसाय भी प्रभावित रहा। सुविधा न मिलने के कारण लोगों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा है। रेलवे स्टेशन भी लोग पैदल ही पहुंचे।.