{"_id":"608daede375e2460936d1871","slug":"lockdown-extended-for-another-72-hours-in-four-districts-including-hotspot-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट बने जम्मू समेत चार जिलों में 72 घंटे बढ़ा लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट बने जम्मू समेत चार जिलों में 72 घंटे बढ़ा लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जारी
Sun, 02 May 2021 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 May 2021 01:11 AM IST
सार
- तीन मई की जगह अब छह मई सुबह 6 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू
- कश्मीर संभाग के तीन जिलों में पूरी पाबंदी, तीन मई को समाप्त हो रहा था लॉकडाउन
विज्ञापन
लॉकडाउन...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना से लगातार गंभीर होती जा रही स्थिति को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने हॉटस्पॉट बने जम्मू समेत चार जिलों में लॉकडाउन और 72 घंटे बढ़ा दिया है। अब जम्मू, श्रीनगर, बारामुला व बडगाम में वीरवार छह मई सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पहले सरकार ने सभी जिलों में सोमवार तीन मई सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया था। इस बीच लॉकडाउन में शामिल जिलों समेत सभी 20 जिलों में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन
सरकार की ओर से शनिवार देर शाम आदेश जारी कर कहा गया कि तीन मई को समाप्त हो रहा कोरोना कर्फ्यू चार जिलों में छह मई की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। एक अन्य आदेश में कहा गया कि सभी 20 जिलों में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। यह म्यूनिसिपल और शहरी निकाय सीमा के अंतर्गत आने वाले इलाकों पर प्रभावी रहेगा। नाइट कर्फ्यू में वे चार जिले भी शामिल हैं जहां लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन से बाहर रहने वाले जिलों में व्यावसायिक व अन्य प्रतिष्ठान खुलेंगे
लॉकडाउन की परिधि से बाहर शेष 16 जिलों में लॉकडाउन की अवधि तीन मई सुबह सात बजे खत्म होगी। इन जिलों में तय निर्देशावली व जारी पाबंदियों के तहत व्यावसायिक व अन्य प्रतिष्ठान खुलेंगे। हालांकि इन जिलों में रात आठ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन