{"_id":"60aeb2d88ebc3e7fd72067f2","slug":"lockdown-jammu-news-jammu-city-news-jmu23605585","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठी पहल: अगले हफ्ते से नरवाल सब्जी मंडी में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन, इस वजह से उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी पहल: अगले हफ्ते से नरवाल सब्जी मंडी में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन, इस वजह से उठाया कदम
Thu, 27 May 2021 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 02:13 AM IST
सार
मंडी एसोसिएशन ने अनूठी पहल करते हुए न्यू सब्जी मंडी नरवाल में पांच जून से वीकेंड लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह कदम इस वजह से उठाया गया है क्योंकि मंडी खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू सब्जी मंडी नरवाल, जम्मू में पांच जून से वीकेंड लॉकडाउन शुरू होगा। मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह काला की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा। कामकाज पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। सुरेंद्र काला ने बताया कि कोरोना के बीच मंडी में लोग जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए मंडी को दो दिन पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इससे कोरोना का प्रसार रोका जा सकेगा।
वहीं, जम्मू संभाग समेत कश्मीर घाटी को इसी मंडी से सब्जी की आपूर्ति की जाती है। मंडी के बंद रहने से लोगों को परेशानी पेश आ सकती है। मौजूदा समय में मंडी लगातार खुलने से सब्जी के दाम में इजाफा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
मंडी खुलते ही जुट जाती है भीड़
सुबह जैसे ही मंडी खुलती है तो लोगों की भीड़ जुट जाती है, सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। इससे कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंडी पहले हुए कोविड टेस्टों में भी 50 से अधिक लोग पॉजिटिव आ रहे थे।
इन जगहों से ऑर्डर रद्द
हैदराबाद, दिल्ली, मेरठ, पंजाब, नासिक समेत अन्य राज्यों से ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। यहां से प्याज, नारियल समेत अन्य कई सब्जियों व फलों की सप्लाई आती है।
यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी
यह भी पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाया दर्द: जम्मू में लटके 4000 ऑपरेशन, 19 अप्रैल से बंद है सर्जरी