{"_id":"609aeaf28ebc3e8dba091203","slug":"lockdown-jammu-news-jammu-city-news-jmu2351064152","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर निकले लोगों को डंडा दिखाकर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बाहर निकले लोगों को डंडा दिखाकर खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू प्रभावी तरीके से जारी है। मंगलवार को बिना कारण घरों से बाहर आने वालों को पुलिस ने डंडा दिखाकर खदेड़ा। कुछ युवाओं को मोबाइल वैन में बिठाकर पुलिस थाने में ले गई, यहां पर बाहर आने का कारण पूछा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से काफी अफरा-तफरी रही।
अकसर कुछ लोग बिना कारण ही शहर में घूम रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी परेशानी आ रही है। पुलिस ने अब सख्ती कर दी है। सुबह छह से दस बजे तक गलियों और बाजारों में दुकानें खुलने के वक्त काफी भीड़ जुट रही है, जिससे कम करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि सुबह दस बजे के बाद सड़कों-गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
उधर, दिहाड़ी न मिल पाने से मजदूर परेशान हैं। दिहाड़ी की आस में लोग नरवाल मंडी, कनक मंडी समेत वेयर हाउस पहुंच रहे हैं, लेकिन काम न मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं। अब जैसे-जैसे लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है, वैस-वैसे रोजगार कम होता है। दिहाड़ीदारों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है।