फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown jammu kashmir, Drug smuggler coming to Jammu from Punjab as patient in ambulance, arrested

लॉकडाउन में एंबुलेंस की आड़ में अपराधः मरीज निकला नशा तस्कर, हाल ही में जिंदा इंसान बना था लाश

Tue, 07 Apr 2020 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
lockdown jammu kashmir, Drug smuggler coming to Jammu from Punjab as patient in ambulance, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू में बख्शी नगर पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। वह पंजाब से मरीज बनकर एंबुलेंस से जम्मू आ रहा था। उसके पास से हेरोइन और रिवाल्वर बरामद हुई है। पुलिस ने रिवाल्वर और एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने कनाल रोड मोड़ के पास नाके पर पंजाब से आ रही एक एंबुलेंस (पीबी11एएन -8447) को रोका। वाहन के दस्तावेज चेक करने के दौरान तलाशी में उससे दस ग्राम हेरोइन और एक रिवाल्वर भी बरामद हुई। एंबुलेंस में शक्ति नगर (जम्मू) का रहने वाला विशाल शर्मा उर्फ वीशू मरीज बनकर लेटा था, जबकि पंजाब के लुधियाना का रहने वाला हीरा सिंह एंबुलेंस चला रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विशाल नशा तस्कर है और पंजाब में ही रहता है। वहीं पर उसने अपना ठिकाना बना रखा है। वह पंजाब और कश्मीर से हेरोइन लाकर जम्मू में बेचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मृत्यु प्रमाण पत्र और जिंदा इंसान को शव के रूप में दिखा कर आगे निकलते रहे आरोपी

बीते सप्ताह मंगलवार को दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल व्यक्ति को मृत बताकर एंबुलेंस से जम्मू से सुरनकोट के गांव सैला जा रहे थे। घायल सहित अन्य सभी लोगों की गतिविधियों पर शंका होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को मृत्यु प्रमाण पत्र भी पेश किया। जोकि जांच करने के बाद पता चला कि फर्जी है।

पंजाब के नंबर वाली (पीबी02 सीक्यू-6663) इस निजी एंबुलेंस का चालक राजोरी का रहने वाला है। लॉकडाउन के दौरान मंगलवार की शाम एसएचओ सुरनकोट अनिल कुमार शर्मा जवानों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान एक निजी एंबुलेंस आती दिखी तो उसे रोक लिया। एंबुलेंस सवार लोगों ने जीएमसी जम्मू से बनाए गए हाकम दीन पुत्र साहब दीन का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया।

पुलिस ने जांच की तो वह व्यक्ति जीवित निकला। पुलिस एंबुलेंस सहित सभी को थाने ले आई। पूछताछ में एंबुलेंस सवार लोगों ने बताया कि हाकम दीन मंगलवार सुबह तक जीएमसी जम्मू में भर्ती था। जहां उसके साथ दो तीमारदार भी थे। 27 मार्च को मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी सैलां पटियाला पंजाब से जीएमसी उनके पास आया और 30 मार्च को हाकमदीन को जीएमसी से डिस्चार्ज कराने के बाद सुबह तक वहीं रहे।

मंगलवार को वह मोहम्मद अशरफ के सहयोग से जम्मू से निजी एंबुलेंस में सवार होकर सुरनकोट तहसील के मुगलरोड पर स्थित गांव सैलां के लिए निकले थे। जम्मू से सुरनकोट के बीच सभी नाकों पर वह मृत्यु प्रमाण पत्र और हाकमदीन को शव के रूप में दिखा कर आगे निकलते रहे। परंतु घर के नजदीक पहुंच कर उनका झूठ पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed