फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

पाबंदियां हटते ही बाजारों में उमड़ी भीड़, लगता रहा जाम

विज्ञापन
lockdown
जम्मू। सप्ताहांत पाबंदियां हटते ही सोमवार को बाजार खुलने से दिनभर भारी भीड़ रही। लोग बाजारों में सामान खरीदने पहुंचे। दोपहर के समय पुराना शहर में जाम लगता रहा। इससे लोग परेशान होते रहे। वहीं, अब सप्ताहांत पाबंदियां हटा दी गई है। पहले शनिवार और रविवार को बाजारों को बंद रखने का आदेश था।
विज्ञापन

अब नए आदेश के तहत बाजार हर रोज खुले रहेंगे। सोमवार को लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में भी खूब भीड़ उमड़ी। दूर दराज इलाकों से भी लोग सामान खरीदने पहुंचे। ऐसा ही हालत कनक मंडी (अनाज मंडी) में रहा। पुराने शहर के बाजारों में भीड़ के बीच कोविड नियमों की धज्जियां उड़ गई। मौसम साफ होने के कारण भी बाजारों में चहल पहल रही है। विवाह का सीजन होने के कारण भी बाजारों में खरीददारी ज्यादा हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे के बाद बाजार खुलना शुरू हो गए थे और रात तक भीड़ जमा रही। शहर के रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, रेजीडेंसी रोड, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, पक्का डंगा, चौक चबूतरा, जैन बाजार, परेड, कच्ची छावनी, शालामार, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर आदि इलाकों में
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ पहुंची। इसमें महिला ग्राहकों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed