फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

असमंजस के बीच जम्मू संभाग में खुले रहे बाजार

विज्ञापन
lockdown
जम्मू। संभाग में असमंजस के बीच शुक्रवार को अधिकांश जिलों में दिनभर बाजार खुले रहे। प्रदेश प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे से 64 घंटे की अनावश्यक और गैर जरूरी गतिविधियों पर पाबंदी लागू की थी। लेकिन चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की काल पर व्यापारियों ने रात नौ बजे तक प्रतिष्ठान खोले रखे। अलबत्ता शनिवार और रविवार को संभाग में गैर जरूरी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। इसमें गैर जरूरी गतिविधियों से जुड़े बाजार बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले गत शुक्रवार को भी पाबंदियों के बावजूद रात तक प्रतिष्ठानों को खोलकर रखा गया था। चैंबर की ओर से मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत में शुक्रवार रात नौ बजे तक प्रतिष्ठान खोलने पर सहमति बनी थी। लेकिन पाबंदियां हटाने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया था। शुक्रवार सुबह से ही बाजारों को खोलने की समय सीमा को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। इस दौरान दुकानों पर काम करने वाले कई लोग पहुंचे भी नहीं।
विज्ञापन

चैंबर की ओर से दुकानदार एसोसिएशनों को पहले ही रात नौ बजे तक प्रतिष्ठान खोलने का संदेश दिया गया था। इस बीच पुलिस ने भी दुकानदारों पर दबाव नहीं बनाया। चैंबर प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि शनिवार और रविवार को गैर जरूरी प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर से व्यापारियों के मुद्दों और समस्याओं को लेकर बात हुई है। जिसमें उन्होंने आगामी कोई आदेश जारी करने की बात कही है। कोविड से आर्थिक मार झेल रहे कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पाबंदियों को लागू करना चाहिए। कोविड महामारी से निपटने के लिए कारोबारियों ने प्रशासन का पूरा साथ और सहयोग दिया है। उन्होंने दुकानदारों से भी बाजारों में भीड़ को कम करने को कहा। इसमें ग्राहकों को भी कोविड प्रोटोकाल के तहत बाजारों में आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed