फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

4 बजे ही हरकत में आ गई पुलिस, पर असर दिखने में लगा एक घंटा

विज्ञापन
lockdown
जम्मू। वीकेंड लॉकडाउन का समय शाम छह बजे था। लेकिन पुलिस की तैनाती तमाम चौक-चौराहों पर 4 बजे से ही हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। साथ ही मुनादी कर आम लोगाें और दुकानदाराें को लॉकडाउन को लेकर आगाह किया जाने लगा।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस के वाहन यह घोषणा करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि छह बजे तक अपनी दुकानें बंद कर दें। वाहनों की मूवमेंट बंद कराने और दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस को एक से दो घंटे लग गए। लोगों को जानकारी होने के बावजूद वाहनों की मूवमेंट काफी देर तक होती रही। पहला दिन होने के चलते पुलिस की ओर से कुछ लोगों के साथ सख्ती भी बरती गई और कई जगहों पर पुलिस को लोगों के आगे मजबूर भी होना पड़ा। हालांकि शाम 7 बजे तक अधिकतर जगहों पर वाहनों की मूवमेंट और दुकानें बंद हो गईं। शहर के तमाम बाजारों और चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रोकते रहे। इस दौरान लॉकडाउन का पालन न करने पर फटकार भी लगाई। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए शहर के तमाम पुलिस चौकी अफसर और थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में चौक चौराहों पर खड़े नजर आए। कई जगहों पर क्षेत्र के डीएसपी भी लॉकडाउन प्रभावी बनाने के लिए स्थिति का मुआयना करते नजर आए।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप और वाइन शॉप के पास दिखी भीड़
6 बजने से पहले शहर के कई इलाकों में दुकानों के बाहर भीड़ लगने लगी। पेट्रोल पंप और शराब शॉप के पास भीड़ ज्यादा देखी गई, जबकि यहां पर शुक्रवार सुबह ही तख्तियां लगा दी गई थीं कि शनिवार और रविवार को दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। वहीं कई लोगों को इसकी जानकारी दुकानों के बाहर पहुंचने पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शहर में 6 बजे बंद हो गईं दुकानें
शहर के रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, पक्का डंगा, परेड आदि समेत पुराने शहर की मार्केट 6 बजते ही बंद हो गईं। शाम 5 बजे ही दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। 6 बजते ही पूरी मार्केट में पुलिस की तैनाती हो गई। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। कई जगहों पर पुलिस की वाहन चालकों और लोगों से बहस भी हुई। हालांकि शाम 7 बजे तक सभी दुकानें बंद हो गईं थीं।

लॉकडाउन के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
शुक्रवार को वीकेंड लॉकडाउन का पहला दिन होने और शाम 6 बजे से लॉकडाउन होने के चलते पुलिस को इसे प्रभावी बनाने के लिए जोर नहीं लगाना पड़ा। लेकिन आज पुलिस की ओर से पूरी तरह से सख्ती बरती जाएगी। एसएसपी श्रीधर पाटिल का कहना है कि पहले दिन कई लोग अपने घरों से दूर निकले होते हैं। इसलिए पहले दिन लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा गया। शनिवार और रविवार दो दिन पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में लोगों को भी चाहिए कि इसका पालन करें। दो दिन पुलिस सख्ती से काम करेगी। अगर कोई लॉकडाउन का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed