फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

कौन पहुंचाएगा लोगों तक दवाई व भोजन, जब एक मोबाइल स्विच ऑफ और दूसरा दिनभर व्यस्त

विज्ञापन
lockdown
जम्मू। प्रदेश में जारी लॉकडाउन के दौरान किसी प्रशासन गरीबों, दिहाड़ीदार मजदूरों और डेलीवेजरों की सहायता के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है। परंतु कुछ लोगों की कार्यप्रणाली के कारण यह सिस्टम कारगर नहीं हो पा रहा। मंगलवार को प्रशासन की एक ओर से मोबाइल फोन पर एक एसएमएस भेजा गया था जिसमें
विज्ञापन

नोडल अफसर के दो मोबाइल नंबर दिए गए थे। मैसेज में लिखा था कि आप दिहाड़ीदार या डेलीवेजर हैं और आप दवाई या भोजन की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं, तो आप नोडल अधिकारियों से संपर्क करें। मैसेज में लिखे नंबरों पर दिन भर कोशिश करने पर भी किसी से संपर्क नहीं हो पाया। एक नंबर स्विच ऑफ बताता रहा तो दूसरा व्यस्त।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जेडी-डीओटीजीओआई के नाम से मोबाइल में आए एसएमएस में दो नोडल अधिकारियों के नंबर थे। अमर उजाला के संवाददाता ने इस पूरी व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए इन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की। इस दौरान एक नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 94190 35006 स्विच ऑफ रहा, जबकि दूसरा मोबाइल नंबर 91494 50377 पर व्यस्त होने का मैसेज आता रहा। इस नंबर पर सुबह 11 बजे से लगातार शाम सात बजे तक फोन किया गया लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई। दूसरी ओर कुछ जरूरतमंद मजदूरों ने भी संवाददाता को बताया कि उक्त नंबरों पर संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
उपायुक्त कार्यालय में पूरा सेटअप तैयार किया गया है। यहां पर कॉल रिसीव की जा रही हैं। गरीबों को राशन बांटा जा रहा है। किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मोबाइल ऑफ होना या फिर व्यस्त रहने के बारे में संबंधित लोगों से पूछा जाएगा।
- संजीव वर्मा, डिवकॉम, जम्मू संभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed