फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lockdown 4 Jammu Kashmir Instructions, liquor shops may open tomorrow

Lockdown-4.0 Jammu Kashmir: कुछ ही घंटों में जारी होंगे निर्देश, कल से खुल सकती हैं शराब की दुकानें

Tue, 19 May 2020 12:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 4 Jammu Kashmir Instructions, liquor shops may open tomorrow
शराब की दुकानों के सामने उचित दूरी पर बनाए गए गोले - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन 4.0 में कामकाज के नियमों पर प्रदेश सरकार आज यानी कि मंगलवार को नई एसओपी जारी करेगी। सूत्रों के अनुसार, लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रदेश में शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं। इसके लिए शराब की दुकानों के सामने उचित दूरी पर गोले बनाए गए हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन व मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने सोमवार को नई निर्देशावली पर प्रदेश के अधिकारियों के साथ मंथन किया। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से भी इस बारे में चर्चा की गई है। रविवार को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में नई निर्देशावली लागू होने तक पुरानी गाइडलाइंस जारी रखी गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक, अब पानी के लिए फड़फड़ाएगा पाक, देखें देश का गौरवशाली बांध

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नई निर्देशावली में सशर्त शराब की दुकानों को खोला जा सकता है। हार्डवेयर की दुकानें भी खुल सकती हैं। लोगों को कई और रियायतें भी दी जा सकती हैं। हालांकि, हर तरह के राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों व जमावड़ों पर 31 मई तक रोक रहेगी।


उधर, शाम सात से सुबह सात बजे तक लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगी रहेगी। नई निर्देशावली में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन का परिसीमन निर्धारित किया जा सकता है। रेड व ऑरेंज जोन के भीतर कंटेनमेंट और बफर जोन की पहचान भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः  अफसरों की अंधेर नगरीः नियमों को हवा में उड़ा कर दे दिया 223 करोड़ रुपए का कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed