{"_id":"5a4284374f1c1baa268b6031","slug":"loce-story-start-from-kashmir-valley-and-end-in-jammu-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की वादियों से शुरू हुई प्रेम कहानी, जम्मू के स्टेशन में आकर हुई खत्म, जानें पूरा किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर की वादियों से शुरू हुई प्रेम कहानी, जम्मू के स्टेशन में आकर हुई खत्म, जानें पूरा किस्सा
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 27 Dec 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की वादियों से शुरू हुई प्रेमी कहानी जम्मू के रेलवे पुलिस स्टेशन में आकर अटक गई। पूरे फिल्मी अंदाज में इस प्रेम कहानी पर सोमवार को दिन भर हंगामा होता रहा। क्योंकि लड़का और लड़की दो अलग-अलग समुदाय के हैं।
विज्ञापन
दोनों को अलग करने पर दिन भर खींचतान चलती रही। मामला तूल पकड़े लगा। पुलिस के आला अफसर सक्रिय हुए और रात को मामला रफा-दफा कर दिया गया।जम्मू में पुलिस में तैनात युवक को कश्मीर के पट्टन की रहने वाली लड़की से इश्क हो गया।
विज्ञापन
यह सिलसिला सोशल मीडिया से शुरू हुआ या किसी और तरीके से, यह फिलहाल जांच का विषय है, लेकिन बात बाहर निकलने पर खूब हंगामा हुआ। युवती के परिवार ने कश्मीर के मट्टन में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी लड़की का अपहरण हो गया है, लेकिन लड़का और लड़की को पुलिस ने जम्मू रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इसकी खबर लड़की के परिजनों को लग गई और वह भी जम्मू आ धमके। जम्मू आने पर लड़की के परिजन अड़ गए कि वह युवक को पट्टन पुलिस स्टेशन लेकर जाएंगे। दिनभर लड़की के परिवार वाले इसी बात को लेकर अड़े रहे और उन्होंने स्टेशन पर डेरा डाल दिया।
इसी बीच लड़के के परिजनों को भी इस घटना की भनक लग गई। वे लोग भी पुलिस लाइन के बाहर पहुंच गए। वे किसी भी हाल में युवक को कश्मीर भेजने को तैयार नहीं थे।
देर रात तक युवक के परिजन और कई अन्य लोग समर्थन में लाइन के बाहर जमा रहे।
अन्त में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत किया। तय हुआ कि लड़की को उसके परिजनों के साथ कश्मीर भेज दिया जाए। दोनों से बात करने के बाद पुलिस ने पाया कि फिलहाल पहली नजर में ये अपहरण का मामला नहीं बनता। इसलिए इस केस को रफा दफा कर दिया गया।