फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Locals chant patriotic slogans as the body of rifleman Shubham Sharma reaches his residence in Jammu

राइफल मैन शुभम शर्मा की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, भाई बोले- मैं भी सेना में जाऊंगा

Fri, 02 Oct 2020 02:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 02 Oct 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Locals chant patriotic slogans as the body of rifleman Shubham Sharma reaches his residence in Jammu
शहीद शुभम शर्मा के घर में जमा लोग - फोटो : ANI

एलओसी पर नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए 8 जैक राइफल्स के राइफल मैन शुभम शर्मा को शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। जम्मू के आरएस पुरा इलाके में शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार वालों के साथ-साथ आसपास के सभी लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


शहीद शुभम शर्मा के छोटे भाई ने कहा कि मुझे अपने भाई पर गर्व है। मैं भी भविष्य में सेना में भर्ती होना चाहता हूं। इसके बाद शहीद राइफल मैन की अंतिम यात्रा में भी स्थानीय लोगों की भावनाएं उमड़ती नजर आईं।
विज्ञापन


शव यात्रा के दौरान आसपास के लोग लगातार देशभक्ति के नारे लगाते रहे। पूरा इलाका भारत माता की जयजयकार से गूंज उठा। मालूम हो कि गुरुवार शाम को एलओसी पर कुपवाड़ा व पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ था। सेना ने लीपा वैली में आतंकियों के लॉन्च पैड और पाक सेना के कई पोस्ट को तबाह कर दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed