{"_id":"59c3fe114f1c1bb5688b5ce5","slug":"local-muslims-of-kashmir-attend-funeral-of-kashmiri-pandit-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में फिर दिखी मिसाल, कश्मीरी महिला पंडित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में फिर दिखी मिसाल, कश्मीरी महिला पंडित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुसलमान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में एक बार फिर भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। सोपोर के जलूरा गांव में एक कश्मीरी पंडित के निधन के बाद स्थानीय मुस्लिमों ने भी पार्थिव शरीर को कंधा दिया। स्वर्गीय अरधानाथ पंडित की 110 वर्षीय पत्नी रूपा देवी का वीरवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू संस्कृति के अनुसार अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। रूपा के पड़ोसी अब्दुल रशीद मीर ने बताया कि हमने भाईचारे का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। हमें विभाजनकारी राजनीति से मतलब नहीं है। हम कश्मीर की मिली जुली संस्कृति में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
रूपा के पुत्र रमेश कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में ज्यादातर मुस्लिम समुदाय से थे। वे हिंदुओं तथा मुसलमानों को बांटने के प्रयासों को नकारते हुए कहते हैं कि वे शांति तथा सौहार्द्र के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 90 के दशक में जब ज्यादातर कश्मीरी पंडितों ने घाटी छोड़ दिया था तो रूपा देवी ने कश्मीर में ही रहने का फैसला किया था।