फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Local leaders met chief secretary

Jammu News: मुख्य सचिव से लगाई गुरगी टक्की के लिए सुरक्षा दीवार की गुहार

विज्ञापन
Local leaders met chief secretary
गुरगी टक्की मोहल्ले के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्य सचिव से मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। नगर के वार्ड 3 स्थित गुरगी टक्की मोहल्ले में चिनाब दरिया के तट पर 20-25 घरों के लिए बड़ी सुरक्षा दीवार की मांग को लेकर अजित सिंह और शाम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अटल डुल्लू से भेंट की। उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने करीब चार वर्षों से गुरगी टक्की में आवासीय घरों के सुरक्षा कार्यों के लिए नाबार्ड के अंतर्गत 2 करोड़ की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेज रखी है। लेकिन, फंड न होने के कारण आज तक इसका कार्य नहीं हो पाया है।


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान बाढ़ नियंत्रण विभाग ने चिनाब के किनारे लोगों की जमीनों व घरों की सुरक्षा के लिए काम शुरू किया था। लेकिन, विधानसभा भंग होने के बाद सब ठंडे बस्ते में चला गया। अखनूर के स्टील पुल से मीरपुर तक चिनाब के तटबंधों व सुरक्षा कार्यों के लिए 55 करोड़ की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की थी। संबंधित विभाग से कई बार इस बारे में पूछा गया, लेकिन फंड न होने के कारण कुछ नहीं हो पाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से गुहार लगाई कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें, क्योंकि चिनाब में पानी बढ़ने के कारण आवासीय घरों का भारी कटाव हो रहा है। लोंगों के लिए इन घरों में रहना जोखिम भरा है। बरसात से पहले अगर इन घरों के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं होता है तो चिनाब इन घरों को क्षतिग्रस्त कर सकती है। जान और माल का खतरा है। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस मामले में जल्द संबंधित विभाग को उचित कदम उठाने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed