फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Live video of terrorist and army officer surrendering goes viral

Kulgam encounter: आतंकी और सैन्य अधिकारी का आत्मसमर्पण का लाइव वीडियो वायरल, कुलगाम मुठभेड़ के दौरान हुई बात

Thu, 29 Sep 2022 02:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 02:15 AM IST
सार

वीडियो में सेना का अधिकारी स्थानीय आतंकी मोहम्मद शफी से सरेंडर करने की अपील करता दिखाई दे रहा है लेकिन आतंकी नहीं मान रहा। वीडियो कॉल के दौरान आतंकी सेना के अधिकारी से यह भी कह रहा है कि जितनी सेना कश्मीरियों को सपोर्ट करती है उतना कश्मीर भी करता है।

विज्ञापन
Live video of terrorist and army officer surrendering goes viral
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अहवटू इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान सैन्य अधिकारी से की गई सरेंडर अपील का वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी कई बार सेना स्थानीय आतंकवादियों से सरेंडर की अपील की ऑडियो वायरल भी हुए हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि सरेंडर अपील वीडियो कॉल के जरिये की गई और उसका वीडियो सामने आया।

विज्ञापन


वीडियो में सेना का एक अधिकारी स्थानीय आतंकी मोहम्मद शफी से सरेंडर करने की अपील करता दिखाई दे रहा है लेकिन आतंकी नहीं मान रहा। हालांकि इस वीडियो कॉल के दौरान आतंकी सेना के अधिकारी से यह भी कह रहा है कि जितनी सेना कश्मीरियों को सपोर्ट करती है उतना कश्मीर भी करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कुलगाम डॉ. जीवी संदीप ने बताया कि पिछले 48 घंटे में कुलगाम जिले में दो आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन अंजाम दिए गए हैं। इन ऑपरेशनों के दौरान तीन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को मार गिराया गया जिसमें से एक पाकिस्तानी आतंकवादी अबू हुरैरा था जबकि दो स्थानीय आतंकी मोहम्मद शफी गनई और आसिफ वानी थे।

उन्होंने बताया कि इन मुठभेड़ों को सेना और सीआरपीएफ की मदद से अंजाम दिया गया और यह सुरक्षाबलों के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है। एसएसपी के अनुसार भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आतंकवादियों की मूवमेंट के इनपुट मिल रहे थे, जिसके आधार पर यह विशेष ऑपरेशन अंजाम दिए गए।

एसएसपी ने बताया कि बटपोरा ऑपरेशन सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की 18 बटालियन के साथ मिलकर अंजाम दिया गया जबकि अहवटू ऑपरेशन सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की 18 बटालियन के साथ मिलकर अंजाम दिया गया।  

एसएसपी ने कहा कि इन ऑपरेशनों के दौरान हमारी कोशिश थी कि स्थानीय लोगों को नुकसान न पहुंचे, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस दौरान हमारा एक जवान भी घायल हो गया और दो स्थानीय भी घायल हुए जिन्हे तुरंत 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।


उन्होंने कहा कि इससे आतंकवादियों की मानसिकता पता चलती है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में जिले में 50 आतंकवादियों को मार गिराया गया है जिनमें से 10 पाकिस्तानी आतंकवादी थे। 

सेना के अधिकारी और आतंकी मोहम्मद शफी की वीडियो कॉल ... 

शफी : मैं बोल रहा हूं, कसम से जितना आर्मी कश्मीर को सपोर्ट करती है, आर्मी को बहुत सपोर्ट करता है कश्मीर। 
सैन्य अधिकारी : यार मैं आर्मी से हूं, मैं बोल रहा हूं, सरेंडर कर दे फिर। 
शफी : सर, मैंने बोला, मैं मौत के करीब हूं ... ठीक है ... दो या तीन शॉट लगाओगे आप मेरे को ... एक मैगजीन आप मेरे ऊपर खाली करोगे बस और कितना ... लेकिन आपके पास ट्रेनिंग बहुत होती है सर। 
सैन्य अधिकारी - अरे दोस्त नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed