LIVE: 50 टन सामान लेकर श्रीनगर पहुंचा एयरफोर्स का विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को एयरफोर्स के विमानों के जरिये कंबल और दवाएं, मोटर बोट घाटी में पहुंचाई गई हैं। IL 76 और AN 32 विमानों के जरिये लगभग 50 टन राहत सामग्री भेजी गई है।
इनमें खाने-पीने का सामान, दवाएं और कंबल शामिल हैं। साथ ही इन विमानों के जरिये रेड क्रॉस के 150 बचावकर्मियों को भी श्रीनगर भेजा गया है।
श्रीनगर-सोपोर हाईवे पर हैगांव में करीब 200 कमांडो राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। गोताखारों की और टीमें दिल्ली, मुंबई और विशाखापत्तनम से बुलाई गई हैं।
मौतों का आंकड़ा 180 के पार
उधमपुर, राजौरी और रियासी में भूस्खलन और दलदल में 30 लोगों की मौत हो गई। पंचैरी में 35 लोग दलदल में धंस गए थे। रविवार को कुल मौतों का आंकड़ा 180 के पार हो गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
सैकड़ों मवेशी या तो बह गए हैं या मलबे में दबे हैं। पंजर और मुत्तल गांवों में मलबे में दबे 14 शव निकाले जा चुके हैं। सेना ने इन गांवों में रेसक्यू आपरेशन चलाकर 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। जिला राजौरी में भूस्खलन से चार मकान ढह गए हैं।
हालांकि, यहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, पर आसपास की पहाड़ियां दरकने से दहशत में 25 परिवारों के 120 लोग घर खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं।
उधमपुर-कटड़ा ट्रैक पर दरार आने से लगातार दूसरे दिन ट्रेनों का संचालन ठप पड़ा है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे रविवार को लगातार चौथे दिन बंद रहा। सैकड़ों गांवों का सड़क संपर्क टूट चुका है।
कश्मीर में अब भी बाढ़ का कहर, सैंकड़ो लापता
जम्मू-कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ को आज सात दिन हो गए हैं , लेकिन अब भी श्रीनगर समेत राज्य के कई जगहों का देश से संपर्क टूटा हुआ है। झेलम नदी अभी भी काफी उफान पर है।
भारी विनाश के बीच अब तक करीब 170 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि कई अन्य प्रभावित हुए हैं। राहत अभियान सोमवार को मौसम खुलने के बाद और तेज कर दिए गए हैं।
श्रीनगर सहित घाटी के कई हिस्सों में दूरसंचार सेवाएं आज ठप हैं। बाढ़ में कई टावरों और केबल तार को नुकसान होने से मोबाइल और लैंडलाइन दोनों सेवाएं कश्मीर के कई हिस्सों में बंद रहीं।
भारत-पाक ने एक दूसरे को मदद की पेशकश की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बाढ़ से हुई तबाही पर पाकिस्तान को साहयता की पेशकश करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी भारत को साहयता की पेशकश की है।
पीएम मोदी ने रविवार को जम्मू कश्मीर दौरे का दौरा किया था। एक-दिवसीय यात्रा पर गए मोदी ने राज्य में स्थिति का जायजा लेते हुए कहा, उन्हें बताया गया है कि नियंत्रण रेखा के पार भी बाढ के कारण जान-माल को यदि ज्यादा नहीं तो बराबर ही नुकसान पहुंचा है।
भारी बारिश के कारण पाक अधिकृत कश्मीर में आयी भीषण बाढ से प्रभावित लोगों की सहायता की पेशकश करते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पत्र लिखा है।