फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   List Issue of Candidates For Admission in MBBS And BDS

Jammu News: एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

विज्ञापन
List Issue of Candidates For Admission in MBBS And BDS
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बोपी) ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेज, डेंटल मेडिकल कॉलेज व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 26 जुलाई 2024 को नीट यूजी के पुन: संशोधित परिणाम की घोषणा और दस्तावेजों के सत्यापन, ऑनलाइन वरीयताओं को भरने के बाद बोपी ने सूची जारी की है। उम्मीदवारों को सीटें 15 मार्च 2024 के एसओ. 176 के अनुसार आवंटित की गई हैं।, जिसे जम्मू-कश्मीर समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी किया गया था। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में क्षैतिज आरक्षण की कमी को काउंसलिंग के दूसरे दौर में ऑफलाइन मोड के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन

यूटी में 11वीं रैंक हासिल करने वाली जारा नूर को सामान्य वर्ग में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस की सीट मिली है। वहीं 36वीं यूटी रैंक हासिल करने वाले दीपांशु जादु को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस की सीट मिली है। बोपी ने कुल 1108 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed