फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Liquor will be five percent expensive in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर : पांच फीसदी महंगी होगी शराब, सरकार के खजाने में जाएंगे 1600 करोड़ रुपये

Wed, 02 Mar 2022 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 04:47 AM IST
सार

आगामी वित्त वर्ष के लिए कल से शुरू होगी लाइसेंस की निलामी प्रक्रिया। 51 नई दुकानों के साथ 279 दुकानों से सिर्फ नीलामी के ही 150 करोड़ आने का अनुमान।

विज्ञापन
Liquor will be five percent expensive in Jammu and Kashmir
demo pic - फोटो : Istock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पांच फीसदी शराब महंगी होगी। नई आबकारी नीति प्रदेश सरकार को मालमाल करेगी। शराब की 50 से ज्यादा नई दुकानें खुलने के साथ यहां सरकार नीलामी से करोड़ों कमाएगी, वहीं शराब की बिक्री पर 15 फीसदी मुनाफा भी कमाएगी। पिछले साल की तुलना में यह मुनाफा पांच फीसदी बढ़ा है। शराब के दाम एमआरपी पर पांच फीसदी बढ़ जाएंगे। आगामी वित्त वर्ष के लिए शराब की दुकानों के लाइसेंस देने की प्रक्रिया तीन मार्च से शुरू हो जाएगी। सात मार्च से इसका पंजीकरण होगा।  

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 279 दुकानों के लाइसेंस दिए जाएंगे। पिछले साल 228 दुकानों के लिए नीलामी हुई थी। इससे आबकारी विभाग ने 120 करोड़ रुपये कमाए थे। इस साल 51 नई दुकानों के लाइसेंस दिए जाएंगे। नीलामी से मिलने वाला राजस्व इस बार 150 करोड़ तक जाने का अनुमान है। यही नहीं, सरकार ने शराब की बिक्री पर अपना मुनाफा 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। इससे सरकार के खजाने में करीब 1500 करोड़ रुपये आने का लक्ष्य है। निलामी के पैसे और मुनाफे के पैसे मिला दिए जाएं, तो सरकार शराब की बिक्री से करीब 1650 करोड़ रुपये आगामी वित्त वर्ष में कमाएगी।
विज्ञापन


शराब का सेवन करने वालों की जेब भी होगी ढीली  
सरकार ने पिछले साल शराब की बिक्री पर अपना मुनाफा 10 फीसदी रखा था, जिसे इस साल बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। पिछले साल इस मुनाफे का लक्ष्य 1400 करोड़ रुपये था, जिसमें से 1375 करोड़ तक वसूल कर लिया गया। इस साल यह मुनाफा 1500 करोड़ रुपये तक रखा गया है। मुनाफे में पांच फीसदी बढ़ोतरी से इसके एमआरपी पर पांच फीसदी की बढ़ोतरी भी होगी। ऐसे में शराब का सेवन करने वालों की जेब अधिक ढीली होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्तों की अनुमति के बाद ही हरी झंडी, 17 मार्च तक कराई जाएगी नीलामी
किसी भी जगह पर दुकान खोलने के लिए संबंधित जिला उपायुक्त से अनुमति लेनी होगी। डीसी की अनुमति मिलने के बाद ही विभाग शराब की दुकान खोलने का लाइसेंस जारी करेगा। यह जिम्मेदारी दुकानदारों की होगी। तीन मार्च से हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर देगा। सात मार्च से पंजीकरण शुरू होगा और 17 मार्च तक नीलामी कराने की योजना है। जेएंडके बैंक से नीलामी होगी। लंबे समय से 51 नई दुकानें खोलने की योजना थी। कोशिश की गई है कि जिन इलाकों में देसी शराब निकलती है, वहां पर दुकानें खोली जाएंगी। 
- किशोर कुमार, आयुक्त, आबकारी विभाग, जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed