फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Liquor being sold at twice rate in Kathua after being brought from Punjab

जम्मू-कश्मीर: पंजाब से लाकर कठुआ में दोगुने दाम पर बेची जा रही शराब, जानिए आबकारी विभाग ने क्या कहा

Sun, 16 May 2021 05:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 May 2021 05:45 PM IST
सार

एक अनुमान के अनुसार शहर और आसपास के इलाकों में रोजाना हजारों रुपये की शराब पंजाब से अवैध रूप से लाकर बेची जा रही है।

विज्ञापन
Liquor being sold at twice rate in Kathua after being brought from Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

लॉकडाउन के बीच पाबंदियों को धता बताते हुए जम्मू संभाग में कठुआ शहर के कई लोग इन दिनों शराब के अवैध कारोबार में जुटे हुए हैं। पंजाब के खरकड़ा रूट से पैदल ऐसे लोग शराब ढो रहे हैं। फिर लोगों को दोगुने दामों पर बेच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि आबकारी विभाग की कार्रवाई अब भी देसी शराब और लाहन नष्ट करने तक ही सीमित है।  

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले, पंजाब की सरहद और ग्रामीण इलाकों से कई खुले रूट का इन दिनों फायदा उठाया जा रहा है। शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोग पुलिस नाकों से बचने के लिए अब खेतों और खड्डों के रास्ते आवागमन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बाकायदा इसके लिए कठुआ के कुछ युवाओं को शामिल किया गया है, जो शराब को खरकड़ा से कठुआ तक ला रहे हैं। इसके बाद मोटी कमाई की जा रही है। 
विज्ञापन


बीते साल लॉकडाउन में इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल रहे लोग फिर से मोटी कमाई करने में जुट गए हैं। वहीं शहर के सफेदपोश लोग पर्दे के पीछे से इस खेल को अंजाम दे रहे हैं। पंजाब से सटे कठुआ के रूट पर ग्रामीण इलाकों तक जाने के लिए कठुआ के लोगों से पुलिस रोकटोक अधिक नहीं कर रही है। इसी का फायदा यह लोग उठा रहे हैं। यदि कोई अधिकारी नाके पर सख्ती करता है, तो शराब तस्कर खेतों के रास्ते खेप लेकर कठुआ पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed