{"_id":"5f4e20352d20244f5e755799","slug":"liquor-becomes-cheaper-in-jammu-and-kashmir-from-today-new-policy-implemented-extra-50-percent-duty-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आज से सस्ती हुई शराब, नई नीति लागू, अतिरिक्त 50 फीसदी ड्यूटी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आज से सस्ती हुई शराब, नई नीति लागू, अतिरिक्त 50 फीसदी ड्यूटी वापस
Tue, 01 Sep 2020 03:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने के साथ ही एक सितंबर से शराब भी सस्ती हो गई है। कोरोना संक्रमण में नुकसान की भरपाई के लिए लगाई गई अतिरिक्त शराब ड्यूटी को तत्काल हटा दिया गया है। सरकार ने विभिन्न प्रकार की शराब के एमआरपी पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दाफाश, उड़ी सेक्टर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
आबकारी नीति 2020-21 के तहत शराब के कारोबारियों से लेकर संबंधित उद्योगों की समस्याओं को दूर करने की व्यवस्था की गई है। शराब बिक्री के लाइसेंस आवंटन में भी पहले से ज्यादा पारदर्शी व्यवस्था होगी। लाइसेंस आवंटन में वंचित वर्ग के लोगाें को आरक्षण का प्रावधान भी रखा गया है। नई नीति के अनुसार लाइसेंस का नवीनीकरण भी तय नियमों के अनुसार ही होगा। इसमें जो भी गड़बड़ी होगी उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः ‘तब तक पीछा करो, जब तक फरार आतंकी घेरे न जाएं’, इस रणनीति से होगा दहशतगर्दों का खात्मा
ज्ञात हो कि आबकारी आयुक्त ने पिछले महीने वित्त विभाग को अतिरिक्त टैक्ट हटाने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें कहा गया था कि कीमतें बढ़ने के चलते राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। दुकानों के साथ ही सैन्य कैंटीन में भी बिक्री पर असर पड़ा है। इस वजह से अतिरिक्त टैक्स को हटा दिया जाए ताकि राजस्व का नुकसान न होने पाए।