फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lineman death case

Jammu News: बिजली बंद से लेकर चालू करने समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू

विज्ञापन
lineman death case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पनामा चौक में लाइनमैन की करंट से मौत मामले में गलती किसकी रही, क्यों लापरवाही हुई और जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी कौन हैं सहित अन्य बिंदुओं पर जांच के लिए बिजली निगम ने कमेटी गठित कर दी है। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र शर्मा को चेयरमैन और अन्य तीन अधिकारियों को सदस्य बनाया है। कमेटी को तीन दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कमेटी अब पता करेगी कि जब खंभे में मरम्मत का काम हो रहा था तो कितनी देर के लिए शट डाउन रहा। क्या जानकारी एक्सईएन, एईई, जेई और अन्य कर्मचारियों को थी। जब बिजली बंद थी तो चालू किसने की। इस बारे में कितने अधिकारियों को पता था या नहीं। कितने अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोताही बरती। इन तमाम बिंदुओं पर तैयार रिपोर्ट एमडी शिव अनंत त्याल को सौंपी जाएगी। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होने की संभावना है।
सोमवार को एमडी ने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन के साथ बैठक की। इसके बाद कमेटी का गठन किया। हालांकि पहले जेई को सस्पेंड करने के लिए कहा था, लेकिन बैठक में फैसला लिया कि जिस अधिकारी और कर्मचारी ने कोताही बरती है, उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। शक के आधार पर कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

यह था मामला
शनिवार को पनामा चौक में लाइनमैन को खंभे में बिजली की मरम्मत करने हुए करंट लग गया था। वह काफी समय तक तारों से झूलता रहा। बाद में अन्य कर्मचारियों ने बिजली बंद करवा उसे उतारा। करंट लगने के बाद कर्मचारी बेहोश हो गया। उसे तुरंत जीएमसी में लाया गया जहां मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी गठित की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जाएगा।
- शिव अनंत त्याल, एमडी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed