फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   light and sound show

ऐतिहासिक बाहु फोर्ट में लाइट एंड साउंड शो आज शाम से

विज्ञापन
light and sound show
जम्मू। ऐतिहासिक बाहु फोर्ट में स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) के सहयोग से लाइट एंड साउंड शो सोमवार से शुरू होगा। इसमें डोगरा विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। जेएससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि 35 मिनट के लाइट एंड साउंड शो के दौरान कई कार्यक्रम होंगे। सोमवार से रोजाना दो शो शाम 7 बजे और शाम 7:45 बजे होंगे। शनिवार को जेएससीएल ने शो का आयोजन कर तैयारियों को पुख्ता किया है।
विज्ञापन

इस परियोजना का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल में जम्मू यात्रा के दौरान किया था। जेएससीएल की ओर से शनिवार शाम को किले में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन कर तैयारियों को पुख्ता किया। इस मौके पर मंडलायुक्त रमेश कुमार, उपायुक्त अवनी लवासा और जेएससीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा काफी लोग मौजूद रहे। इसमें किले की यात्रा पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

बता दें कि शो ग्राफिक्स के आकर्षक प्रदर्शन के साथ जम्मू के इतिहास को भी बयां करता है। उप राज्यपाल के नेतृत्व वाला प्रशासन जम्मू को देश के सबसे विकसित शहरों में से एक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed