{"_id":"582b44874f1c1b61368fef4d","slug":"life-restoring-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के बीच कश्मीर में शैक्षणिक गतिविधियां फिर से हुई शुुरू,सामान्य होते दिखे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के बीच कश्मीर में शैक्षणिक गतिविधियां फिर से हुई शुुरू,सामान्य होते दिखे हालात
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में परीक्षा देकर निकलती छात्राएं
- फोटो : PTI
चार महीने के बाद पहली बार घाटी में सार्वजनिक वाहन सड़कों पर दिखे। इस बीच मंगलवार को भी हिंसा जारी रही। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सड़क किनारे के दुकानदारों को निशाना बनाते हुए तीन पेट्रोल बम फेंके गए। हालांकि, निशाना चूक गया और पास ही स्थित जेएंडके बैंक परिसर में गिरकर फट गया। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बारामुला जिले के कंडी स्थित सरकारी स्कूल को भी बीती रात फूंकने की कोशिश की गई। उपद्रवियों ने केरोसिन छिड़ककर स्कूल परिसर में आग लगा दी। सुरक्षा में तैनात शिक्षकों ने तत्काल आग पर काबू पाया। इसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया। हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद पहली बार सोमवार से घाटी में बोर्ड परीक्षाओं के साथ शैक्षिक गतिविधियां शुरू हुईं। अगले ही दिन सार्वजनिक वाहन सड़कों पर दिखे।
विज्ञापन
मेटाडोर श्रीनगर तथा आसपास के इलाकों में बेधड़क चले। इससे पहले निजी वाहन तथा आटो चल रहे थे। घाटी के अन्य जिलों से भी वाहनों के अधिक संख्या में चलने की खबरें हैं। टीआरसी चौक, बटमालू, लाल चौक तथा आसपास के इलाकों में पटरी तथा रेहड़ी वालों के यहां भीड़ दिखी।
विज्ञापन