फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Colonel MS Dhoni to do patrolling, guard duties for indian army on border in kashmir

ले. कर्नल एमएस धोनी कश्मीर में करेंगे पेट्रोलिंग, संभालेंगे सेना की सुरक्षा पोस्ट

Thu, 25 Jul 2019 02:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 25 Jul 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant Colonel MS Dhoni to do patrolling, guard duties for indian army on border in kashmir
लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
टीम इंडिया के दिग्गज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर से सेना की वर्दी में देश की रखवाली करते नजर आएंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वो इसी महीने की आखिरी तारीख यानि 31 जुलाई से 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ कश्मीर में जुड़ेंगे।
विज्ञापन

 

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) से सम्मानित एमएस धोनी के बारे में जानकारी दी गई है कि वह पैरा रेजिमेंट का हिस्सा होंगे। धोनी 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के साथ रहते हुए धोनी पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। इस दौरान वह पूरे समय जवानों के साथ ही रहेंगे। वो इस समय कश्मीर में विक्टर फोर्स का हिस्सा रहेंगे।

धोनी पहले भी जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं। साल 2017 में धोनी जम्मू-कश्मीर के बारामूला गए थे, जहां उन्होंने आर्मी की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया था। धोनी इस मैच को आर्मी की यूनिफॉर्म पहनकर ही देखने पहुंचे थे।


एमएस धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। धोनी का सेना प्रेम किसी से छिपा नहीं है। विश्व कप के दौरान भी दस्ताने पर 'बलिदान बैज' लगाकर खेलने के चलते वे विवादों में फंसे थे।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से वेस्टइंडीज के दौरे पर रहेगी। इस दौरान धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed