फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   license of liquor shops first time in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: शराब ठेकों की नीलामी, अंतिम पांच मिनट भर रहे हैं सरकार की जेब

Mon, 19 Apr 2021 02:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 02:16 PM IST
सार

ई-ऑक्शन को लेकर कई तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है। इन अफवाह से बचने के लिए आबकारी विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अफवाह से लोग बचें और किसी भी तरह की जानकारी के लिए विभाग से संपर्क करें। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
license of liquor shops first time in Jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन नीलामी से दिए जा रहे शराब दुकानों के लाइसेंस से सरकार मोटी कमाई कर रही है। जो लाइसेंस आठ लाख रुपये में मिलता था, वह इस बार तीन करोड़ रुपये से भी अधिक में मिला है। खासकर कठुआ और राजोरी जिले में शराब दुकानों के लाइसेंस तीन करोड़ रुपये के पार चले गए हैं।

विज्ञापन


बहरहाल, सोमवार को नीलामी का अंतिम दिन है और शाम तक पता चल जाएगा कि विभाग ने नीलामी में बेचे लाइसेंस से कितनी कमाई की है। 15 अप्रैल से शुरू हुआ ठेकों का ई-आक्शन 19 अप्रैल तक चलेगा। अब तक 150 से ज्यादा दुकानों का ई-ऑक्शन हो चुका है। जिससे विभाग ने 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कठुआ में एक शराब ठेके का लाइसेंस 3.15 करोड़ रुपये में बिका। कठुआ जिले में ही दो दुकानें ऐसी हैं, जिनके लाइसेंस 2.25 करोड़ रुपये में बिके। जम्मू शहर में एक दुकान का लाइसेंस 1.8 करोड़ रुपये में मिला। दोमाना क्षेत्र में 1.63 करोड़, बाड़ी ब्राह्मणा में 1.22 करोड़, नंदपुर में 1.2 करोड़, पुंछ में 1.23 करोड़ रुपये, भद्रवाह में एक शराब ठेके का लाइसेंस 1.39 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा अन्य दुकानों के लाइसेंस भी 20 से 45 लाख रुपये तक बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन

ये भी पढ़ें- आतंकवाद पर प्रहार: कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़    

ये भी पढ़ें- गुमनामी में ऐतिहासिक राम मंदिर: यादों का किस्सा बनकर रह गया मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा    

आखिर के पांच मिनट में बोली दोगुनी -तीन गुनी तक हो रही

सूत्रों का कहना है कि दुकानों की बोली में अंतिम पांच मिनट सरकार की जेब भर रहे हैं। आखिर के पांच मिनट में बोली दोगुनी और तीन गुनी तक हो रही है। एक दम से बोली 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक जा रही है। जम्मू से बाहर की दुुकानों पर सबसे अधिक बोली लग रही है। कुछ लोग सिर्फ जिद्द के पीछे ही बोली लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed