फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   license card finished, no money for tender

लाइसेंस कार्ड खत्म, टेंडर के लिए पैसे नहीं

Tue, 26 May 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 26 May 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
license card finished, no money for tender

तंगहाल आर्थिक स्थिति की वजह से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में लोगों को लाइसेंस कार्ड नहीं मिल रहे। हजारों लोग अपने कार्ड के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। पिछले एक महीने से लाइसेंस कार्ड खत्म हैं। इसकी वजह से नए कार्ड जारी करने पर रोक लगी है। बताया जा रहा है कि कार्ड देने वाली कंपनियों के टेंडर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


इसकी वजह से कार्ड का कोटा ही नहीं आ रहा है। विभाग के पास इतने पैसे नहीं कि टेंडर किए जाएं। विभाग के पास हर सोमवार और वीरवार को करीब 300 नए आवेदन पक्के आई कार्ड के लिए पहुंचते हैं। इस हिसाब से पिछले एक महीने में करीब 2500 लोगों ने अपने पक्के लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन लोगों को यह कार्ड जारी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


आरटीओ अश्विनी खजुरिया से इसे लेकर बात करनी चाही तो उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया। कार्ड खत्म होने की समस्या पिछले एक साल से चल रही है। विभाग में कार्ड का टोटा रहता है। एक-दो महीने के बाद कुछ कार्ड पहुंचते हैं, जो तुरंत खत्म हो जाते हैं। पिछले आवेदन पूरे नहीं होते कि उससे अधिक नए आ जाते हैं। पिछले एक महीने से कोई कार्ड नहीं पहुंचा है। इसकी वजह से इस दौरान विभाग में कोई ट्राई भी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपायरी लाइसेंस वालों को परेशानी
कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने लर्नर लाइसेंस लिए हुए हैं। इनकी मई में अवधि खत्म होनी है। इन लोगों ने पक्का लाइसेंस के लिए आवेदन किया। फीस तो जमा हो रही है, पर लाइसेंस के लिए अभी इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि लर्नर लाइसेंस की अवधि खत्म हो गई है और नया लाइसेंस मिल नहीं रहा है। इसकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है।


आरटीओ कार्यालय के बाहर लूट
कार्यालय के बाहर फोटो स्टेट करने वालों ने लूट मचा रखी है। यहां प्रति फोटो कापी की सिंगल साइड के लिए तीन रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि तय दाम एक से डेढ़ रुपये हैं। संजीव रैना ने बताया कि उसने एक कापी के लिए तीन रुपये दिए। यहीं नहीं, कार्यालय के बाहर पार्किगिं के लिए भी अधिक वसूली की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed