फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG statement

नशे के रास्ते पर भटके युवाओं को रास्ता दिखा रहा गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल : एलजी

विज्ञापन
LG statement
सेल गुड़ा सलाथिया ने मनाया सातवां वार्षिक दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल गुड़ा सलाथिया ने रविवार को अपना सातवां वार्षिक दिवस धूमधाम से मनाया। इसमें उपराज्यपाल मनोज मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। एलजी ने कहा कि यह टीम युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही है जो समाज के लिए एक सराहनीय पहल है।
सिन्हा ने कहा किसी भी समाज का शीघ्र और समावेशी विकास काफी हद तक युवाओं पर निर्भर करता है इसलिए युवाओं के स्वास्थ्य व कल्याण को सुनिश्चित करना आवश्यक है। नशे की लत से युवाओं का भविष्य अंधकार में है, इसलिए इसे रोकना बेहद जरूरी है। एलजी ने कहा कि गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल के सहयोग से देश विकास की ओर बढ़ रहा है। पहले कश्मीर में पत्थरबाजी आम बात थी। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से पत्थरबाजी पूरी तरह से बंद हो गई है। घाटी में विकास कार्यों को रफ्तार मिली है लेकिन विरोधियों को यह बदलाव रास नहीं आ रहे हैं। एलजी ने विकास कार्यों को रफ्तार देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल के सदस्यों और विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने एलजी को पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

------
तालाब के विकास और गुड़ा मोड़ रेलवे
फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग
सलाथिया ने कहा काउंसलिंग सेल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने एलजी को गुड़ा सलाथिया तालाब के विकास और गुड़ा मोड़ रेलवे फाटक पर ब्रिज बनाने की मांग की। इस माैके पर डीसी आयुषी सूदन, पुलिस अधिकारी शिव कुमार शर्मा, शक्ति कुमार पाठक, गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल के सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed