फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said: Corrupt people will not be spared in Jammu and Kashmir, join hands against corruption

उपराज्यपाल सिन्हा बोले : जम्मू कश्मीर में भ्रष्ट लोग बख्शे नहीं जाएंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी मिलाएं हाथ

Tue, 01 Nov 2022 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 11:22 AM IST
सार

उप राज्यपाल ने कहा -2019 से पहले केंद्र शासित प्रदेश में भ्रष्टाचार एक स्वीकृत सामाजिक मानदंड बन गया था। पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर में एक नई पारदर्शी भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली स्थापित की गई है।

विज्ञापन
LG said: Corrupt people will not be spared in Jammu and Kashmir, join hands against corruption
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर का निर्माण हमारा संकल्प है। भ्रष्ट आचरण में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे शक्तिशाली हथियार सक्रिय नागरिकता है। उन्होंने सभी से हाथ मिलाने और इस खतरे को व्यवस्था से बाहर निकालने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

विज्ञापन

वह प्रदेश स्तरीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उप राज्यपाल ने कहा -2019 से पहले केंद्र शासित प्रदेश में भ्रष्टाचार एक स्वीकृत सामाजिक मानदंड बन गया था। पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर में एक नई पारदर्शी भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली स्थापित की गई है।

विज्ञापन

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का जो रास्ता हमने चुना है, वह आगे बढ़ने का सही रास्ता है। कुछ लोग जानबूझकर इस यात्रा को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम उनके नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से शासन में पारदर्शिता आई है और सुशासन का लाभ बिना किसी भेदभाव के कतार के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में अपराधियों की पहचान की जा रही है और इस साल 445 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पूर्वाग्रह के आधार पर किसी को काली भेड़ न करें घोषित

जम्मू-कश्मीर प्रशासन में सतर्कता विभाग समय की मांग है। हमें अपने सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने और समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और सामूहिक प्रयास करने होंगे। उप राज्यपाल ने कहा कि नीतियों और निर्णय लेने में लोगों की भागीदारी, उनकी जरूरतों और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

किसी को भी पूर्वाग्रह के आधार पर काली भेड़ घोषित नहीं किया जाना चाहिए और किसी को भी भ्रष्ट आचरण में लिप्त लोगों की रक्षा या बचाव नहीं करना चाहिए, चाहे अपराधी कितना ही उच्च पद पर क्यों न हो। उप राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरे प्रशासनिक ढांचे को एक समान दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed