फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg news

Jammu News: उपराज्यपाल ने सेना के जवानों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

विज्ञापन
lg news
नौशेरा/पुंछ/राजोरी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को अपने पुंछ प्रवास के दौरान सेना की पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय पहुंच कर सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को उपराज्यपाल मनोज सिंह विशेष हेलिकॉप्टर से पुंछ नगर स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से वह सीधे सेना के पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सेना के जवानों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका मुंह मीठा करवाने के बाद कहा कि सबसे पहले मैं आप लोगों को ऑपरेशन सिंदूर के विजय अभियान के लिए अनंत शुभकामनाएं देता हूं। आपने आतंकी शिविरों के खिलाफ छह और सात मई रात को जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया क्योंकि 22 अप्रैल को जो कश्मीर के पहलगाम में जो बर्बरता हुई, उसके बाद देश भर में आक्रोश था और प्रधानमंत्री ने कहा था कि उसका बदला लिया जाएगा। भारत कभी युद्ध का पक्षधर नहीं है और भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, उसमें नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया। उसमें सैकड़ों आतंकी मारे गए। सरकार ने फैसला किया था कि ऑपरेशन सिंदूर में केवल आतंकी शिविरों पर कार्रवाई की जाएगी न तो पाकिस्तानी सेना पर और न ही नागरिकों को निशाना बनाया गया। इस दौरान उन्होंने नौशेरा में परमवीर चक्र विजेता यदुनाथ सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed