फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said We are expecting footfall of over 2 crore tourists this year in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल बोले- इस साल दो करोड़ से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद

Thu, 27 Apr 2023 05:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 05:29 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश सरकार को इस साल 2 करोड़ से अधिक के रिकॉर्ड तोड़ने वाले पर्यटकों की उम्मीद है।

विज्ञापन
lg manoj sinha said We are expecting footfall of over 2 crore tourists this year in jammu kashmir
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश सरकार को इस साल 2 करोड़ से अधिक के रिकॉर्ड तोड़ने वाले पर्यटकों की उम्मीद है। घाटी के सेमपोरा में एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले साल रिकॉर्ड संख्या में 1.88 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं क्योंकि हमें इस साल दो करोड़ से ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है।' उन्होंने कहा कि पिछले साल कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हुई थी और इस साल प्रशासन अपना रिकॉर्ड तोड़ देगा क्योंकि अधिक फिल्मों की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

 

इससे पहले एलजी सिन्हा मिल्ली ट्रस्ट के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब यहां 150 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed