फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said Traffic advisory and schedule during Amarnath Yatra should be strictly followed

Jammu Kashmir: अमरनाथ यात्रा के दौरान यातायात एडवाइजरी, शेड्यूल का सख्ती से हो पालन- उपराज्यपाल

Wed, 28 Jun 2023 11:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानवाई की आवाजाही, पशुधन, आवश्यक वस्तुओं और बागवानी उत्पादों को ले जाने वाले वाहनों के लिए समय स्लॉट को सूचित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
lg manoj sinha said Traffic advisory and schedule during Amarnath Yatra should be strictly followed
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन की समीक्षा के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उपराज्यपाल ने सुचारू यातायात, पार्किंग और पैदल यात्री संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों, जिला प्रशासन, एसएसपी और यातायात पुलिस के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जोन-वार यातायात योजना बनाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानवाई की आवाजाही, पशुधन, आवश्यक वस्तुओं और बागवानी उत्पादों को ले जाने वाले वाहनों के लिए समय स्लॉट को सूचित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात एडवाइजरी, शेड्यूल और कट ऑफ टाइमिंग का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। एलजी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस, एनएचएआई, बीआरओ और अन्य एजेंसियों को भी वास्तविक समय की घटना पर प्रतिक्रिया देने और ब्रेकडाउन के प्रभावों को कम करने के लिए अधिक कर्मियों और मशीनरी को तैनात करना चाहिए।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने संभागीय आयुक्तों और एडीजीपी को अपने संबंधित प्रभागों में यातायात प्रबंधन की समग्र निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक में मुगल रोड के उपयोग, वैकल्पिक मार्गों, मुगल रोड पर सार्वजनिक उपयोगिताओं और पहलगाम व सोनमर्ग में यातायात प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ट्रैफिक भीम सेन टूटी ने यात्रा के लिए कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आरके गोयल, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, प्रमुख सचिव शैलेन्द्र कुमार, लोक निर्माण (आरएंडबी), सीईओ श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड डॉ मनदीप कुमार भंडारी, एडीजीपी, संभागीय आयुक्त, उपायुक्त बैठक में बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed