{"_id":"6391a2c05f5ad70063293f9b","slug":"lg-manoj-sinha-met-with-the-officers-and-volunteers-of-scouts-and-guides","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: स्काउट और गाइड निस्वार्थ सेवा और एकता के प्रतीक- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: स्काउट और गाइड निस्वार्थ सेवा और एकता के प्रतीक- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
Thu, 08 Dec 2022 02:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 08 Dec 2022 02:09 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्काउट और गाइड निस्वार्थ सेवा और अनेकता में एकता के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को स्काउट्स एंड गाइड्स के अधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्काउट और गाइड निस्वार्थ सेवा और अनेकता में एकता के प्रतीक हैं। स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सामाजिक समानता और समाज में आत्म-अनुशासन, साहचर्य जैसे मूल्यों को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि स्काउट्स एंड गाइड्स अपने कर्तव्यों का दक्षता और प्रभावशीलता के साथ निर्वहन कर रहे हैं। रचनात्मक परिवर्तन लाने के लिए स्काउट और गाइड की भावना को समुदाय के अन्य क्षेत्रों में दोहराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन