फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG MANOJ SINHA,jammu kashmir news

ब्लॉक दिवस पर जन समस्याओं का समाधान करें अफसर- एलजी

विज्ञापन
LG MANOJ SINHA,jammu kashmir news
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंडलायुक्तों, जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जनता केंद्रित दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। नागरिक सचिवालय में वीरवार को बैठक में एलजी ने कहा कि ब्लॉक दिवस प्रशासन की बड़ी कवायद है। अधिकारी इस मंच से जन समस्याओं के समाधान को सुनिश्चित करें। उन्होंने श्री अमरनाथ जी यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एलजी ने हा कि आजादी का अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियों को चिह्नित कर सम्मानित किया जाए। सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकारी विभागों को वेबसाइट अपडेट करने के लिए कहा गया है। बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत हुए कार्यों की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने आयुष्मान भारत सेहत योजना की 100 फीसदी कवरेज के भी निर्देश जारी किए। इस अवसर पर मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, वित्त आयुक्त अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिश्वर कुमार, मंडलायुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोले भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed