फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Manoj Sinha inaugurates Hockey Astroturf in Poonch boys higher Secondary School

Poonch: एलजी मनोज सिन्हा ने पुंछ में किया हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन

Tue, 13 Sep 2022 05:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 05:19 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ के लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha inaugurates Hockey Astroturf in Poonch boys higher Secondary School
Poonch - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज से पुंछ में दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन पुंछ हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत मनोज सिन्हा ने लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पूंछ में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। जहां पर उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और उसके उपरांत उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने आदिवासियों के विकास के लिए तिरुपति जाने वाली परियोजनाओं की झड़ी लगा दी। उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 44 वर्षों में आदिवासियों के विकास के लिए जितने काम नहीं हुए उतने काम वर्तमान सरकार ने 2 वर्षों में कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमने आदिवासी क्षेत्रों में निरंतर बिजली सप्लाई के लिए एक विशेष ट्रांसफार्मर बैंक स्थापित किया है ताकि आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को बिजली की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार बजट में पुंछ के विकास के लिए 924 करोड रुपए मंजूर किए गए हैं जो कि पिछले बजट से 3 गुना अधिक है। मनोज सिन्हा ने कहा कि आज उनके लिए 45 हजार करोड़ की लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, जबकि 140 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed