{"_id":"647476d9165ee5d0ee0ff043","slug":"lg-manoj-sinha-inaugurated-jambu-zoo-at-nagrota-jammu-today-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jambu Zoo: जम्बू जू लोगों के लिए खुला, LG बोले- जम्मू कश्मीर अवसरों के एक नए युग में कर रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jambu Zoo: जम्बू जू लोगों के लिए खुला, LG बोले- जम्मू कश्मीर अवसरों के एक नए युग में कर रहा प्रवेश
Mon, 29 May 2023 03:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 29 May 2023 03:26 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि 70 हेक्टेयर क्षेत्र में जम्बू जू केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को आकर्षित करेगा। जी20 समिट के सफल आयोजन के साथ प्रदेश ने अवसरों के एक नए युग में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के नगरोटा में सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्बू जू का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने कहा कि 70 हेक्टेयर क्षेत्र में यह जू केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को आकर्षित करेगा। जी20 समिट के सफल आयोजन के साथ प्रदेश ने अवसरों के एक नए युग में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह एक दुर्लभ क्षण है और दुनिया जम्मू-कश्मीर के विकास की गाथा की सराहना कर रही है। हमें बाकी राज्यों के साथ तालमेल बिठाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और विकसित भारत 2047 के महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
एलजी ने कहा कि हमारे युवा नए जम्मू कश्मीर के वास्तुकार हैं और हम युवा उद्यमियों में लगातार वृद्धि देख रहे हैं, जो एक समृद्ध समाज के निर्माण और हमारे सभ्यतागत-सांस्कृतिक मूल्यों और शांति के लिए हमारी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन