फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Manoj Sinha hands over Sarvottam Jeevan Raksha Padak to father of Martyr Mohammad Umar Dar

जम्मू कश्मीर: शहीद उमर डार के पिता को LG ने सौंपा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, आतंकियों से बचाई थी परिवार की जान

Mon, 28 Aug 2023 03:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 03:37 PM IST
सार

शहीद मोहम्मद उमर डार के पिता गुलाम मोहम्मद डार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, प्रशस्ति पत्र और एक चेक सौंपा।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha hands over Sarvottam Jeevan Raksha Padak to father of Martyr Mohammad Umar Dar
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहीद मोहम्मद उमर डार को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक (मरणोपरांत) से सम्मानित किया है। सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में शहीद उमर के पिता गुलाम मोहम्मद डार को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, प्रशस्ति पत्र और एक चेक सौंपा।
विज्ञापन


मोहम्मद उमर डार और उनके भाई इशफाक अहमद डार जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ के तौर पर कार्यरत थे। उन्हें को 26 मार्च 2022 को कश्मीर घाटी के बडगाम जिले के चट्टाबुघ में उनके घर पर आतंकियों ने उनके घर पर हमला किया था। इसमें वह अपने परिवार को बचाने में सफल रहे, लेकिन वह खुद आतंकियों की गोलियों का निशाना बन गए।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने मोहम्मद उमर डार को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने परिवार के सदस्यों की जान बचाने में उनके द्वारा दिखाए गए अनुकरणीय साहस को सलाम किया। इस अवसर 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और मोहम्मद उमर डार के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed