फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha Handed over appointment letters to the kin of three civilians killed in Poonch along with one k

जम्मू कश्मीर: एलजी ने पुंछ में मारे गए तीन नागरिकों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र, एक-एक कनाल जमीन भी दी

Sun, 03 Mar 2024 04:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 04:23 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने परिवार के सदस्यों को भविष्य में अपने प्रशासन से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुंछ के उपायुक्त चौधरी मोहम्मद यासीन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
lg manoj sinha Handed over appointment letters to the kin of three civilians killed in Poonch along with one k
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने रविवार को पुंछ में मारे गए तीन नागरिकों के परिजनों को नौकरी के पत्र सौंपे। साथ ही परिवारों को आवास बनाने के लिए एक-एक कनाल भूमि के आवंटन आदेश भी सौंपे गए। पिछले साल दिसंबर में पुंछ जिले में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के बाद कथित तौर पर हिरासत में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


21 दिसंबर 2023 को डेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक की जान चली गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद तीन सफीर अहमद (43), मोहम्मद शौकत अली (27) और शब्बीर अहमद (32) को पूछताछ के लिए उठाया गया था और अगले दिन वे मृत पाए गए थे।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 23 फरवरी को मारे गए नागरिकों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा की थी। प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल ने पुंछ में मारे गए नागरिकों के परिजनों को एसआरओ-43 के तहत नियुक्ति आदेश सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियुक्ति आदेश सफीर अहमद की पत्नी जरीना बेगम, शौकत अली के भाई मोहम्मद रजाक और शब्बीर अहमद के भाई मोहम्मद कबीर को सौंप दिए गए। तीनों सुरनकोट के बुफलियाज इलाके के एक गांव के निवासी हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल ने परिवार के सदस्यों को भविष्य में अपने प्रशासन से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुंछ के उपायुक्त चौधरी मोहम्मद यासीन भी मौजूद रहे।

जनवरी में सेना ने मृत नागरिकों के गांव टोपा पीर को गोद लेने और एक प्रमुख आउटरीच पहल के हिस्से के रूप में इसे एक मॉडल गांव में बदलने के अपने फैसले की घोषणा की है।


सेना प्रमुख मनोज पांडे और उपराज्यपाल सिन्हा के साथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल 27 दिसंबर को राजोरी जिले की अपनी यात्रा के दौरान मारे गए नागरिकों के परिवारों से मुलाकात की और न्याय का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed