फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Kavinder Gupta: Challenge of development between China-Pakistan border, the challenges in front of the new

LG Kavinder Gupta: चीन-पाकिस्तान सीमा के बीच विकास की चुनौती, नए उपराज्यपाल के सामने चुनौतियां भी कम नहीं

Wed, 16 Jul 2025 12:23 PM IST
निकिता गुप्ता प्रवेश कुमारी अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
प्रवेश कुमारी अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 16 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

कविंद्र गुप्ता के लिए लद्दाख के एलजी का पद एक बड़ी चुनौती होगा, जहां उन्हें नए जिलों के गठन, स्थानीय असंतोष और विकास कार्यों में संतुलन साधना होगा।

विज्ञापन
LG Kavinder Gupta: Challenge of development between China-Pakistan border, the challenges in front of the new
कविंद्र गुप्ता के लिए लद्दाख के एलजी - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

लद्दाख के एलजी के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता की तैनाती उनके लिए लिटमस टेस्ट साबित होगी। बेशक कविंद्र गुप्ता के पास जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी सीएम के रूप में काम करने का खासा राजनीतिक अनुभव है।

विज्ञापन


उन्हें लद्दाख के मुद्दाें की समझ भी है, लेकिन चीन और पाकिस्तान जैसों देशों के साथ सीमा साझा करने वाले लद्दाख में कुछ अलग तरह की चुनौतियां उनके सामने होंगी।लद्दाख में अगस्त, 2024 में पांच नए जिलों की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


इन जिलों के गठन को लेकर रिटायर्ड आईएएस प्रमोद जैन की अगुवाई में कमेटी बनाई गई थी, जिसे इन जिलों की सीमाओं के साथ ही मुख्यालयों का चयन, कर्मचारियों की स्ट्रेंथ जैसे कई मामलों पर रिपोर्ट देनी थी। लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चेयरमैन की ओर से संकू को जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पहले ही इस बात को साफ कह चुके हैं कि कारगिल के सब-डिवीजन की बाउंड्री में किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। सीमा से जुड़े मसलों का सर्वमान्य हल निकालना उनकी प्राथमिकता होगी।

विकास गतिविधियों को अंजाम देना भी बड़ी चुनौती
वहीं, लद्दाख के सामरिक महत्व को देखते हुए यहां विकास गतिविधियों को नियंत्रित तरीके से अंजाम देना भी बड़ी चुनौती होगी। केंद्र ने हाल ही में लद्दाख की डोमिसाइल नीति घोषित करते हुए आरक्षण नियमों को भी अधिसूचित किया था।


लद्दाख के क्षेत्रीय वासी इन नीति और नियमों से पूरी तरह इत्तेफाक नहीं रखते। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर उनके हितों की रक्षा करते हुए ग्रुप ए के पदों के बाद ग्रुप बी और सी की भर्ती प्रक्रिया को शुरू कराना उनके लिए चुनौती बनेगा। पुलिस भर्तियों में पारदर्शिता का मुद्दा भी अहम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed