फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG inaugurated Jambu Zoo, said- new tourist places will attract people coming state

Jammu News: एलजी ने किया जंबू जू का शुभारंभ, कहा- नए पर्यटन स्थल प्रदेश में आने वाले लोगों को करेंगे आकर्षित

Tue, 30 May 2023 01:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 01:14 AM IST
सार

उप राज्यपाल ने खानपुर नगरोटा स्थित जंबू जू प्रोजेक्ट के पहले चरण के उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों के लिए जंबू जू में एक माह प्रवेश निशुल्क रहने की घोषणा की। एलजी ने चिड़ियागर में प्रवेश के लिए पहली टिकट खरीदी।

विज्ञापन
LG inaugurated Jambu Zoo, said- new tourist places will attract people coming state
जंबू जू का पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : PTI

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू -कश्मीर के पर्यटन स्थलों में नया जुड़ाव स्थानीय निवासियों और प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा। जम्मू-कश्मीर अपने विकास पथ के शिखर पर है। हम अब उस चरण में हैं, जहां हमें इस विकास को गति देने, इसे और अधिक समावेशी बनाने और यूटी की क्षमता को वास्तविकता में बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन


उप राज्यपाल सोमवार को खानपुर नगरोटा स्थित जंबू जू प्रोजेक्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने लोगों के लिए जंबू जू में एक माह प्रवेश निशुल्क रहने की घोषणा की। इस दौरान उप राज्यपाल ने चिड़ियागर में प्रवेश के लिए पहली टिकट खरीदी।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के साथ प्रदेश ने अवसरों के नए युग में प्रवेश किया है। यह एक दुर्लभ क्षण है और दुनिया जम्मू-कश्मीर के विकास की गाथा की सराहना कर रही है। हमें अन्य राज्यों के साथ तालमेल बिठाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और विकसित भारत 2047 के महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे युवा नए जम्मू-कश्मीर के वास्तुकार हैं और हम युवा उद्यमियों में लगातार वृद्धि देख रहे हैं, जो एक समृद्ध समाज के निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों एवं शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।

इस दौरान डीडीसी जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण, सांसद जुगल किशोर शर्मा, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, वन विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, मुख्य वन्यजीव वार्डन सुरेश गुप्ता और जंबू जू के वार्डन अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

आसपास की प्राकृतिक सुंदरता बनाएगी अनूठा पर्यटन स्थल

उप राज्यपाल ने कहा कि 70 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंबू जू के पहले चरण के प्रोजेक्ट को रुके हुए और सुस्त प्रोजेक्ट के तहत लिया गया था। यूटी में अपनी तरह के पहले पूर्ण विकसित चिड़ियाघर के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता इसे एक अनूठा पर्यटन स्थल बनाएगी।

क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की क्षमता है। जी20 शिखर सम्मेलन और यूटी सरकार के सुधारवादी युवा केंद्रित प्रयासों ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अंतहीन अवसर खोले हैं।

सिर्फ एक वर्ष में 82000 से अधिक व्यावसायिक इकाइयों को स्थापित करने के साथ 2.85 लाख युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर मिले हैं। मिशन यूथ के तहत 70 हजार युवाओं ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए हाथ बढ़ाया है। गत 10 से 20 वर्षों से लंबित सुस्त परियोजनाओं में 1500 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

तिरुमाला तिरुपति मंदिर आठ को समर्पित होगा जनता को

इस मौके पर उप राज्यपाल ने कहा कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा जम्मू में श्री वेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति मंदिर को आठ जून को जनता को समर्पित किया जाएगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed