फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG in Jammu: State will be corruption free, smart city project change picture Jammu and Srinagar city

LG in Jammu: भ्रष्टाचार मुक्त होगा प्रदेश, स्मार्ट सिटी परियोजना से जम्मू और श्रीनगर शहर की बदलेगी तस्वीर

Tue, 10 Jan 2023 02:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 02:07 AM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में ट्रांसपोर्ट नगर उन्नयन की आधारशिला ने रखी। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना परेशानी मुक्त व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्षम करेगी। क्षेत्र में आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को नए सिरे से बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना के पूरा होने पर सड़क, जल निकासी नेटवर्क और स्ट्रीट लाइट की सुविधा बढ़ेगी, जो एक व्यापार केंद्र का विस्तार करेगी।

विज्ञापन
LG in Jammu: State will be corruption free, smart city project change picture Jammu and Srinagar city
जम्मू में परियोजना की नींव रखते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। नागरिकों को सार्वजनिक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए लोक सेवा गारंटी अधिनियम लागू होगा। उपराज्यपाल ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर जम्मू के उन्नयन के लिए आधारशिला रखी। इस अवसर पर संबोधन में कहा, हम हरित और समावेशी शहरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों को आर्थिक विकास में बदलने, जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और लोगों के लिए समग्र समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शहरों को अधिक आकर्षक बनाने, निवेश को बढ़ावा देने, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और स्थानीय सेवाओं के लिए राजस्व पैदा करने में नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, जम्मू और श्रीनगर में स्मार्ट सिटी परियोजनाएं शहरों की तस्वीर बदलेंगी। हमारा ध्यान स्थायी शहर के रोडमैप को केंद्र शासित प्रदेश के विकास के रोडमैप में बदलने पर है। उपराज्यपाल ने कहा, इस महत्वाकांक्षी परियोजना परेशानी मुक्त व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्षम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्र में आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को नए सिरे से बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना के पूरा होने पर सड़क, जल निकासी नेटवर्क और स्ट्रीट लाइट की सुविधा बढ़ेगी, जो एक व्यापार केंद्र का विस्तार करेगी। यह आम नागरिकों के साथ प्रदेश में बाहर से आने वाले व्यापारियों को सुविधा प्रदान करेगा।

 

शहर न केवल भौगोलिक स्थान हैं बल्कि आर्थिक गतिविधियों और सांस्कृतिक समृद्धि के केंद्र भी हैं। शहर नागरिकों को अवसर प्रदान करता है और अपने निवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। प्रभावी योजना, संसाधनों का कुशल प्रबंधन, विरासत, पारिस्थितिकी और विकास की गति के बीच बेहतर संतुलन और जनभागीदारी से समान व सतत विकास होगा।

 

वाणिज्यिक गतिविधियों के केंद्र हमारी सामाजिक आर्थिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है और उनका विकास सीधे तौर पर आम आदमी की समृद्धि और सरकारी तंत्र की दक्षता से जुड़ा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान लोगों का आंदोलन बन गया है और जमीनी स्तर पर इसका सामाजिक सांस्कृतिक प्रभाव उत्साहजनक है।
 

जम्मू-कश्मीर के लोग अपने शहरों को सुंदर बनाने के प्रयासों में शामिल हों। इसके साथ नगर निगमों द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं। जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास, कृषि क्षेत्र और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रों के बीच भेदभाव का युग चला गया है। हम समान विकास और सभी के लिए समान अवसर में विश्वास करते हैं।   

कई प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे : मुख्य सचिव 

ट्रांसपोर्ट नगर जम्मू के उन्नयन के लिए आधारशिला कार्यक्रम में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि जम्मू शहर को स्वच्छता, सुविधाओं और पर्यटन विकास के मामले में देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक में बदलने पर काम किया जा रहा है। कई नए प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे। इस दौरान मेयर राजेंद्र शर्मा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी विकास विभाग धीरज गुप्ता, मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed