फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG, green jammu kashmir drive

आतंकी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : उप राज्यपाल

विज्ञापन
LG, green jammu kashmir drive
कहा, जीरो टॉलरेंस नीति का कर रहे पाल, आईआईएम जम्मू में किया ग्रीन जम्मू-कश्मीर ड्राइव का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकी तंत्र को खत्म करने के लिए यूटी प्रशासन प्रतिबद्ध है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन किया जा रहा है। आतंकियों, अलगाववादियों और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह बातें उन्होंने रविवार को आईआईएम जम्मू से ग्रीन जम्मू-कश्मीर ड्राइव का शुभारंभ करने के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में एक पौधा भी लगाया। कहा कि 3 वर्षों में यहां 4 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष 1.75 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम के दौरान उप राज्यपाल ने ग्रीन जेएंडके ड्राइव और हर गांव हरियाली का बहुभाषी थीम गीत लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों के साथ विकास का तालमेल बिठाना पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के हित में है। परिसर के चारों ओर 10 हजार पौधे लगाने के लिए आईआईएम जम्मू के प्रयास की सराहना की। आईआईएम जम्मू परिसर में कार्बन फुटप्रिंट, बायो-डाइजेस्टर और औषधीय पौधों के रोपण के लिए छात्रों की मदद से आसपास के गांवों में इसी तरह के अभियान चलाने की सलाह दी। इस मौके पर मेयर राजिंदर शर्मा, निदेशक आईआईएम जम्मू प्रो. बीएस सहाय, प्रमुख सचिव वन धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्थापित की जाएंगी 17 नगर वन
शहरों और कस्बों के पास 17 नगर वैन स्थापित की जा रही हैं। यह शहरी केंद्रों के निवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी शहरी स्थानीय निकायों में नगर वन स्थापित किए जाएं। उप राज्यपाल में जम्मू-कश्मीर के प्रमुख शिक्षा संस्थानों से पर्यावरण संरक्षण अभियानों में नेतृत्व करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द सुलझेगा सरोर टोल प्लाजा का मामला

उप राज्यपाल ने कहा कि सरोर टोल प्लाजा मामले पर लोगों की चिंता जायज है। एनएचएआई के चेयरमैन से इस मुद्दे पर चर्चा की है। आने वाले दिनों में मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में 360 डिग्री सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed